वायरल न्यूज़

बेंगलुरु के ऑटो चालक ने वाहन को 'मिनी लाइब्रेरी' में बदला, यात्रियों को फ्री किताबें देने के लिए अपनाई अनोखी तरकीब

Viral Video: इस अनोखी चलती-फिरती मिनी लाइब्रेरी की फोटो को रविल्ला लोकेश ने अपने लिंक्डइन अकाउंट पर शेयर किया है। लोकेश ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'बैंगलोर स्टाइल! केवल बेंगलुरु में ही आपको जीवन संबंधी सलाह और दार्शनिक ज्ञान मुफ्त में मिल सकता है।'

Image

बेंगलुरु का वायरल ऑटो।

Viral Video: भारतीय शहरों में आवागमन के लिए ऑटो सबसे किफायती और सुलभ है। खासकर आजकल के कैब कल्‍चर में ऑ‍टो रिक्‍शा की अहमियत और ज्‍यादा हो गई है। यात्रियों को आकर्षित करने के लिए, ऑटो चालक अक्सर अपने इस वाहन में चमकीले रंग, मजेदार स्‍लोगन या अनोखे पोस्‍टर लगाते हैं। मगर बेंगलुरु में एक ऑटो चालक ने अपनी अनूठी पहल से लोगों का दिल जीत लिया है। ऑटो चालक ने यात्रियों को एक अनूठा अनुभव प्रदान करने के लिए अपने वाहन को "मिनी लाइब्रेरी" में बदल दिया है। ऑटोरिक्शा में 'तलाक क्यों?' और 'भगवान आपसे प्यार करता है' जैसे शीर्षकों वाली कई किताबों का कलेक्‍शन है। यात्रियों को दार्शनिक और आध्यात्मिक कितबों को पढ़ने के लिए गर्मजोशी से आमंत्रित किया जाता है, साथ ही एक नोट भी दिया जाता है, जिसमें लिखा होता है, 'सभी के लिए मुफ़्त, अगर आप चाहें तो ले सकते हैं।'

इस अनोखी चलती-फिरती मिनी लाइब्रेरी की फोटो को रविल्ला लोकेश ने अपने लिंक्डइन अकाउंट पर शेयर किया है। लोकेश ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'बैंगलोर स्टाइल! केवल बेंगलुरु में ही आपको जीवन संबंधी सलाह और दार्शनिक ज्ञान मुफ्त में मिल सकता है... ऑटोरिक्शा में! ट्रैफिक में फंसे रहने के दौरान मेरे दोस्त को पहियों पर चलने वाली यह मिनी लाइब्रेरी मिली। "तलाक क्यों?" से लेकर "भगवान आपसे प्यार करते हैं" तक, यह ऑटो चालक जीवन कोच, सलाह देने वाले और आध्यात्मिक मार्गदर्शक के रूप में दोहरी भूमिका निभा रहा है और यह सब बेंगलुरु की अस्त-व्यस्त सड़कों पर चल रहा है।'

गौरतलब है कि, इस जन सेवा के लिए अपनाई गई इस अनूठी पहल को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बेंगलुरु का माहौल बहुत शानदार है। क्या एक ऑटो चालक जीवन के सबक दे रहा है? क्लासिक। मैं कहूंगा कि यह शुद्ध बेंगलुरु की भावना है। ज्ञान देने वाली उन चाय की दुकानों के बारे में क्या ख्याल है, है न?' हाल ही में बेंगलुरु के एक अन्य ऑटो चालक के अपने स्टार्ट-अप के लिए फंड जुटाने के अनोखे और अजब तरीके ने उसे वायरल कर दिया। सैमुअल क्रिस्टी, (जो ग्रेजुएट होने के साथ ऑटो ड्राइवर के रूप में काम करते हैं) ने अपनी सीट के पीछे एक पोस्टर लगाया, जिसमें यात्रियों को उनके साथ अपने व्यवसाय के विचार पर चर्चा करने के लिए आमंत्रित किया गया था। इसमें लिखा था, 'हाय यात्री, मेरा नाम सैमुअल क्रिस्टी है। मैं एक स्नातक हू और अपने स्टार्टअप व्यवसाय के विचार के लिए धन जुटाना चाहता हूं। यदि आप रुचि रखते हैं, तो कृपया मुझसे बात करें।'

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article