वायरल न्यूज़

Viral Video: डिलीवरी बॉय ने सिक्योरिटी गार्ड को बेरहमी से पीटा, वायरल हो रहा है वीडियो

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 22, 2023, 02:44 PM IST

बेंगलुरू में सुरक्षा जांच को लेकर हुई कहासुनी के बाद डिलीवरी ब्वॉय ने सुरक्षा गार्ड की बेरहमी से पिटाई कर दी, ये सारी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई।

डिलीवरी बॉय और उसके दोस्तों ने बेंगलुरु के सम्पिघेहल्ली में एक अपार्टमेंट में सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की। बताया जाता है कि बाहर निकलते समय बैग चेक करने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। जल्द ही यह मारपीट में बदल गयी जिसके बाद डिलीवरी बॉय ने अपने दोस्तों को बुलाया और उन्होंने मिलकर सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है, बताते हैं कि सुरक्षा जांच को लेकर सुरक्षा गार्ड और डिलीवरी बॉय के बीच कहासुनी हिंसक हो गई जिसके बाद ये घटना सामने आई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर-संज्ञेय मामला NCR दर्ज की है और पड़ताल की बात कह रही है, वहीं ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, आप भी देखें ये Video-

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कैसे डिलीवरी बॉय सुरक्षा गार्ड की पिटाई कर रहा है, पुलिस आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

गौर हो कि पिछले साल नोएडा की एक सोसायटी में एंट्री को लेकर डिलीवरी ब्वॉय ने गार्ड के साथ जमकर मारपीट की थी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article