वायरल न्यूज़

लस्सी पी रहे बंदर का स्वाद बिगाड़ने पहुंच गया शख्स, मिला ऐसा जवाब देखकर हंसी छूट जाएगी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 11, 2025, 11:29 AM IST

Bandar Ka Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि बंदर लस्सी पीने में मशगूल था तभी एक शख्स उसे केला देने पहुंच गया। इसपर बंदर ने ऐसा जवाब दिया जिसे देखकर शायद ही हंसी रोक पाएंगे।

Image

बंदर का ये वीडियो देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। (Photo/Twitter)

Bandar Ka Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर अभी एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो हंसा-हंसाकर बेहाल कर देगा। वीडियो एक बंदर से जुड़ा है जो कुल्हड़ लस्सी को बड़े मजे से पी रहा है। मगर तभी एक शख्स बंदर का स्वाद बिगाड़ के लिए उसके करीब पहुंच गया। इसपर बंदर ने ऐसा जवाब दिया जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा।

स्वाद बिगाड़ने पहुंचा शख्स

दरअसल बंदर जब लस्सी पी रहा था तभी शख्स एक केला लेकर बंदर के करीब पहुंच गया। अब केला बंदर के पसंदीदा फलों में से एक है, शख्स को लगा कि बंदर तुरंत उसे हाथ में पकड़ लेगा और खाने लग जाएगा। मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ, बल्कि बंदर ने केला छीनकर कूड़ेदान में फेंक दिया। इसके बाद बंदर वापस लस्सी पीने लगा। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा।

एक्स पर देखें वायरल वीडियो

लोगों को खूब पसंद आया वीडियो

नेटिजन्स ने शख्स की इसी कोशिश को बंदर का स्वाद बिगाड़ने की कोशिश बताया है। नेटिजन्स वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। यूजर्स इसे 'लस्सी का स्वाद कम नहीं होना चाहिए' कहकर शेयर कर रहे हैं, जो भारतीय संस्कृति में लस्सी के प्रति लगाव को दर्शाता है। इस वीडियो की खासियत यह है कि बंदर की हरकतें और उसकी पसंद-नापसंद को इस तरह दिखाया गया है कि वह मानो इंसान की तरह सोच-समझ रहा हो। वीडियो एक्स पर @Jhantu_jetha नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article