वायरल न्यूज़

अरे विराट कोहली...हमशक्ल को देख भावुक हो गया नन्हा फैन, फोट खिंचवाने दौड़ कर पहुंचा, देखें Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली के हमशक्ल को देखकर एक बच्चा भावुक हो गया। इतना ही नहीं फोट खिंचवाने के लिए जिस तरह दौड़ा उसने सबका दिल जीत लिया।

Image

विराट कोहली के हमशक्ल को देखकर भावुक हुआ बच्चा (तस्वीर साभार- @kartikkohlee18)

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से एक भावुक करने वाले वीडियो (Trending Video ) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग खुशी से झूम उठते हैं। वहीं, कुछ वीडियो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सभी को भावुक कर दिया है। क्योंकि, विराट कोहली के एक नन्हें फैन ने जो किया उसने सबका दिल जीत लिया है। आलम ये है कि लोग इस क्यूट मोमेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

दुनिया में हर कोई किसी ना किसी का फैन या फॉलोअर्स जरूर होता है। इंसान जिसका फैन होता है अगर वो उसके सामने आए जाए तो खुशी से झूमने लगता है। वहीं, कई बार जब उसकी तरह देखने वाला भी मिल जाए तो वो उसी को सच मान लेता है। क्योंकि, इस दुनिया में हर किसी के हमशक्ल होते हैं। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं विराट कोहली के हमशक्ल को देखकर एक नन्हा फैन भावुक हो जाता है और दौड़कर उसके पास पहुंच जाता है। जिस तरह का नजारा होता है उसने सबका दिल जीत लिया। देखें वीडियो...

दिल जीतने वाला नजारा

वीडियो में आपने देखा किस तरह नन्हा फैन खुशी से झूम रहा है। आप में से कई लोगों के साथ कभी ना कभी ऐसा जरूर हुआ होगा। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'kartikkohlee18' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि बहुत ही खूबसूरत नजारा है। जबकि, कुछ का कहना है कि बहुत ही क्यूट मोमेंट है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article