वायरल न्यूज़

Video: नन्ही हथिनी ने अपने पहले बर्थडे पर काटा केक, इतने भव्य तरीके से मनाया जन्मदिन देखकर खुश हो गया पूरा इंटरनेट

Baby Elephant Birthday: वीडियो में दिख रही हाथी की बच्ची का नाम ‘प्रियांशी' है। प्यार से उसे उसका केयर टेकर ‘मोमो' कहता है। इस वीडियो में हाथी का केयर टेकर उसका पहला जन्मदिन मनाता नजर आ रहा है। हथिनी के केयर टेकर का नाम बिपिन कश्यप है, जिसने पूरे प्रेम और अपनत्व के साथ अपनी हथिनी का जन्मदिन मनाया।

Image

नन्ही हथिनी का बर्थडे (इंस्टाग्राम)

Baby Elephant Birthday: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो आता है, जिसे देखकर इंटरनेट यूजर्स खुश हो जाते हैं। कई वीडियो ऐसे होते हैं, जो दिल को छू लेते हैं। वहीं कई वीडियो लोगों के दिल को सुकून पहुंचाने वाले होते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो ऐसा ही सामने आया है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर पूरा का पूरा इंटरनेट खुशी से नाच उठा है। वीडियो ऐसा है, जो आपके भी दिल को छू जाएगा और आप इसे बार-बार देखना पसंद करेंगे।

नन्ही हथिनी ने जन्मदिन पर काटा केट

आपने भी देखा होगा कि जब इंसान का बर्थडे आता है तो वह केक काटकर अपना जन्मदिन मनाता है। इस दौरान उसके जन्मदिन पर भव्य आयोजन किया जाता है और उसके दोस्त यार इकट्ठा होते हैं। इसके साथ ही पूरा परिवार मिलकर बर्थडे एंजॉय करता है। वहीं अगर बात पहले बर्थडे की हो तो सेलिब्रेशन और ज्यादा अच्छा किया जाता है। इसी क्रम में जब जंगल में हाथी के बच्चे का पहला बर्थडे आया तो उसने जिस तरह से सेलिब्रेट किया, उसे देखकर आपको मजा ही आ जाएगा। देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो असम से सामने आया है, जो बेहद ही प्यारा और भावुक कर देने वाला है। वीडियो में दिख रही हाथी की बच्ची का नाम ‘प्रियांशी' है। प्यार से उसे उसका केयर टेकर ‘मोमो' कहता है। इस वीडियो में हाथी का केयर टेकर उसका पहला जन्मदिन मनाता नजर आ रहा है। हथिनी के केयर टेकर का नाम बिपिन कश्यप है, जिसने पूरे प्रेम और अपनत्व के साथ अपनी हथिनी का जन्मदिन मनाया। आप देख पाएंगे प्रियांशी के लिए नीले रंग का केक बनाया गया है। इसके चारों तरफ फल और अनाज की सजावट की गई है। नन्ही हथिनी की जरूरतों को ध्यान में रखकर इन फलों और अनाजों को चुना गया है। इसके साथ ही प्रियांशी को जन्मदिन के मौके पर पारंपरिक असमिया गमछा भी पहनाया गया।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article