वायरल न्यूज़

VIDEO: भारतीय जवान से ऑटो वाले ने कही ऐसी बात, सुनकर भावुक हो गए लोग, सच जान आप भी करेंगे गर्व

Viral Video: यह छोटा सा वीडियो एक ऑटो चालक और भारतीय सेना के जवान के बीच हुए खूबसूरत बातचीत को दर्शाता है। वीडियो में ऑटो ड्राइवर गर्व से अपने उसूलों को साझा करता है कि वह देश की रक्षा करने वाले जवानों से पैसे नहीं लेता।

Image

ऑटो वाले ने जीता लोगों का दिल (तस्वीर साभार- @the_helping_ride)

Viral Video: सोशल मीडिया की इस वर्चुअल दुनिया में रोजाना हजारों वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें से कुछ हमें हंसाते हैं तो कुछ हैरान कर देते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनके बारे में हम आप कल्पना तक नहीं कर सकते। जबकि, इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो हमारे सीने को गर्व से चौड़ा कर देते हैं और मानवता पर से हमारा विश्वास और मजबूत कर देते हैं। इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही दिल को छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से भर जाएगा। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक ऑटो चालक अपनी सवारी के साथ बातचीत करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो का मुख्य आकर्षण यह है कि उस ऑटो में एक भारतीय सेना के जवान सफर कर रहे होते हैं। जब मंजिल आने पर फौजी जवान किराया चुकाने के लिए पैसे निकालने लगता है, तो ऑटो ड्राइवर तुरंत उन्हें रोक देता है। ड्राइवर का यह अंदाज और उसके शब्द हर किसी को भावुक कर रहे हैं। वह बेहद सम्मान के साथ कहता है कि देश के लिए सरहद पर जान की बाजी लगाने वाले जवानों से वह सफर का किराया नहीं ले सकता। यह पल सिर्फ एक लेन-देन का नहीं, बल्कि एक आम नागरिक और देश के सैनिक के बीच के आपसी प्रेम और आदर का प्रतीक बन जाता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर अपने काम और फायदों में व्यस्त रहते हैं। ऐसे में एक छोटे शहर या सड़क पर कमाने वाले ऑटो ड्राइवर का यह सोचना कि "जो देश की रक्षा करते हैं, वे हमारे मेहमान हैं," समाज में एक सकारात्मक संदेश देता है। देखें वीडियो...

दिल जीतने वाला नजारा

वीडियो के अंत में जब ऑटो ड्राइवर और फौजी जवान गर्मजोशी से हाथ मिलाते हैं , तो वह स्क्रीन पर दिखने वाला सबसे खूबसूरत और पॉजिटिव मोमेंट बन जाता है। इस वीडियो को देखकर आपका मन भी गदगद हो गया होगा। अब यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को the_helping_ride नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। वहीं, एक लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। दर्शक इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और ऑटो वाले की दरियादिली की भूरी-भूरी प्रशंसा कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article