बॉलीवुड

Ranbir Kapoor की Ramayana के खिलाफ बोलकर बुरे फंसे TV के लक्ष्मण, हुए ट्रोल तो Sunil Lahri ने दिया करारा जवाब

Sunil Lahri On Ramayana Trolling: फिल्म रामायण पर टीवी एक्टर सुनील लहरी ने अपना रिएक्शन दिया था। अब इस मामले पर कॉमेडियन वरुण ग्रोवर बोले हैं, जिन्हें भी सुनील लहरी ने जवाब दिया है।

Image

Sunil Lahri On Ramayana Trolling (photo credit- instagram)

Sunil Lahri On Ramayana Trolling: रणबीर कपूर की रामायण (Ramayana) सिनेमाघरों में रिलीज होते ही छा गई। फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम का किरदार निभाया है और उनके सामने यश लंकापति रावण के रोल में हैं। फिल्म की कास्टिंग को हर किसी ने पसंद किया है। इन सबके बीच फिल्म से कई सारे विवाद भी जुड़ गए हैं। फिल्म की कास्टिंग पर कई निगेटिव रिव्यू सामने आए हैं। रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का रोल निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी (Sunil Lahri ) ने भी फिल्म की निगेटिव बातें बताई थीं, जिस पर स्टैंडअप कॉमेडियन वरुण ग्रोवर ने रिएक्ट किया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'विलेन' का टैग मिलने पर फूटा Scout OP की मंगेतर काशवी का गुस्सा, Love Gill के फैंस ने किया टारगेट?

    क्या बोले वरुण ग्रोवर?

    स्टैंडअप कॉमेडियन वरुण ग्रोवर ने रामानंद सागर की रामायण की स्टार कास्ट पर रिएक्ट किया है। वरुण ने X पर रामानंद सागर की रामायण के सितारों पर कमेंट कर कहा था कि वे लोग नई फिल्म पर ऐसे हक जता रहे हैं, जैसे वो खुद भगवान के असली अवतार हों। वरुण की ये पोस्ट एक्टर सुनील लहरी को पसंद नहीं आया है और उन्होंने इस पर रिएक्ट किया है। उन्होंने वरुण की सोच को टारगेट किया और बताया कि वह वरुण को पहले से जानते हैं, लेकिन दोनों अच्छे दोस्त नहीं है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: गुल्लू-Love की हरकत पर फूटा बिग बॉस का गुस्सा, गेम में बेटी तारा का नाम सुन भड़कीं Mahhi

      सुनील लहरी का जवाब

      सुनील लहरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। उस वीडियो में एक्टर ने कहा, 'साहब ने एक कमेंट पास किया है। लोगों ने वो कमेंट देखा और उन्हें जवाब भी दिया। अब मैं भी इस पर रिएक्ट करना चाहता हूं। इनकी सोच के हिसाब से पुरानी रामायण के एक्टर्स खुद को अपने द्वारा निभाए गए कैरक्टर्स का अवतार समझते हैं। ये इन साहब की सोच है, हमारी नहीं। हमने पूरी निष्ठा और आदर से अपना काम किया है। तभी लगभग 40 साल से हमें लोगों का बेशुमार प्यार मिल रहा है और हमने अपनी मान-मर्यादा बनाकर रखने की पूरी कोशिश की है। हमने ऐसा जबरदस्ती नहीं किया है, बल्कि अपनी जिम्मेदारी समझकर किया है।'

      सुनील लहरी ने गिनाईं रामायण की कमियां

      इसके आगे सुनील लहरी ने रामायण की अच्छी और बुरी दोनों बातों को बताया है। उन्होंने कहा, 'इन साहब ने नई रामायण पर मेरे किए गए कमेंट पर ये बात कही थी, लेकिन मैं ये बताना चाहता हूं कि मैं सच्चा भारतीय हूं। सनातनी हूं। एक हिंदू होने के नाते अगर कोई चीज मुझे लगेगी कि हमारी आस्था में सही नहीं है तो उसे बताना मेरी जिम्मेदारी है। इस नई रामायण में राम जी के प्रति दिव्यता कम लगी थी।' इस वीडियो में सुनील लहरी ने बताया कि फिल्म में राम से जुड़ेताड़का, केवट, अहिल्या के सीन्स नहीं हैं। अगर वो होते तो राम जी की दिव्यता और भी ज्यादा दिखती।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article