Grammy Awards 2027: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई तो की ही, साथ-साथ इसने अपने म्यूजिक से भी दर्शकों का दिल जीता। फिल्म के गानों में पुराने हिंदी क्लासिक्स के नए वर्जन से लेकर शानदार ओरिजिनल कंपोजिशन तक शामिल थे। मेकर्स ने 'धुरंधर' के कई गानों को ग्रैमी अवॉर्ड्स 2027 (Grammy Awards 2027) की अलग-अलग कैटेगरी के लिए भेजा था। हैरानी की बात यह है कि 16 नवंबर को घोषित हुई नॉमिनेशन लिस्ट में फिल्म का कोई भी गाना जगह नहीं बना सका। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: मनीष गोयल के समर्थन में उतरीं पत्नी पूनम नरूला, Qazi Touqeer की लगाई क्लास)
ग्रैमी 2027 की रेस से बाहर हुई 'धुरंधर'
'धुरंधर' के गानों को बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया, बेस्ट एशियन पॉप म्यूजिक परफॉर्मेंस, बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस और बेस्ट पॉप डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस जैसी कैटेगरी में भेजा गया था। इसके अलावा फिल्म के कुछ ट्रैक भी अलग-अलग म्यूजिक कैटेगरी में दावेदारी पेश कर रहे थे। हालांकि ग्रैमी की फाइनल नॉमिनेशन लिस्ट में जगह बनाने में फिल्म का कोई भी गाना सफल नहीं हुआ।
अरिजीत सिंह का 'फिर से' भी नहीं बना पाया जगह
अरिजीत सिंह द्वारा गाया गया फिल्म का गाना 'फिर से' भी बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया कैटेगरी में भेजा गया था। हालांकि इस कैटेगरी में 'हाउस' (Wuthering Heights), 'आई नो इट, आई न्यू यू' (Toy Story 5), 'नीड समवन' (The Pitt), 'नो प्लेस लाइक होम' (Wicked: For Good) और 'रनवे' (The Devil Wears Prada 2) जैसे गानों को नॉमिनेशन मिला। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: आराध्या बच्चन के 15वें जन्मदिन पर दादा Amitabh Bachchan ने लुटाया प्यार, पोती के लिए शेयर किया खास पोस्ट)
'आरी आरी' को भी नहीं मिली जगह
'धुरंधर' का गाना 'आरी आरी' भी ग्रैमी की नई कैटेगरी बेस्ट एशियन पॉप म्यूजिक परफॉर्मेंस में शामिल होने की दौड़ में था। इस गाने में बॉम्बे रॉकर्स, खान साब, जैस्मिन सैंडलस, रिबेल, टोकन और सुधीर यादवांशी जैसे कलाकारों ने योगदान दिया था। हालांकि, इस कैटेगरी में बेबीमेटल और पॉलीफिया का 'सनसेट किस', बिनी का 'अनंग किलिग', आईवीई का 'बैंग बैंग', किइकीइ का '404 (न्यू एरा)', लीसा का 'यस' और एसबी19 का 'वीजा' नॉमिनेट हुआ।
बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस में भी निराशा
फिल्म के दो गाने 'जान से गुजरते हैं' और 'कन्हैया' बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस कैटेगरी के लिए भेजे गए थे। लेकिन दोनों ही गाने फाइनल नॉमिनेशन में जगह नहीं बना सके। 'जयिए सजना', जिसमें जैस्मिन सैंडलस और सतिंदर सरताज की आवाज सुनने को मिलती है, बेस्ट पॉप डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस कैटेगरी में भेजा गया था। मगर यहां भी निर्माताओं को निराशा ही मिली।
