वायरल न्यूज़

बेड से लेकर कपड़ों तक.. सबकुछ शेयर करती हैं ये बहनें, Boyfriend भी एक, वजह जान हैरान रह जाएंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 25, 2023, 10:08 AM IST

ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली लूसी और एना जुड़वा बहनें हैं, जो अपना सारा सामान शेयर करती है। इतना ही नहीं, उन दोनों का ब्वॉयफ्रेंड भी एक है, जिससे वे एक साथ एक ही समय पर प्रेगनेंट भी होना चाहती हैं। फिलहाल, इन जुड़वा बहनों की उम्र 35 साल है।

Image

एक-दूसरे की जिरॉक्स कॉपी हैं दोनों बहनें (Image Credit : annalucydecinque/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • ये जुड़वा बहनें शेयर करती हैं सबकुछ
  • दोनों का ब्वॉयफ्रेंड भी एक ही
  • एक साथ प्रेगनेंट होने की ख्वाहिश

Australian Twin Sisters Lucy and Anna: शौक और मोहब्बत इंसान से ना जाने क्या-क्या करवा देता है, उसको मालूम ही नहीं चलता। कुछ ऐसा ही है इन दो ऑस्ट्रेलियाई जुड़वा बहनों के साथ, जिनके इच्छाएं सुन आपके होश उड़ जाएंगे। इतना ही नहीं, इन बहनों में अपार प्रेम भी है, जिसे देखने के बाद आप यही कहेंगे कि प्यार हो तो इन दोनों बहनों जैसा..। इन दोनों बहनों का नाम लुसी और एना है, जिनकी उम्र 35 साल है।

बता दें, ये जुड़वा बहनें अपना एक-एक समान शेयर करती हैं, चाहे वो टॉयलेट हो या बेड, कपड़े हो या मेकअप का सामान। ये दोनों एक ही लड़के से प्यार भी करती हैं और फिलहाल दोनों उसी के साथ रिलेशन में भी हैं। उनका कहना है कि वे इसी के साथ शादी भी करेंगी। इतना ही नहीं, दोनों उसी लड़के से सेम टाइम पर प्रेगनेंट भी होना चाहती हैं। अब इनकी इस ख्वाहिश को आप क्या नाम देंगे, खैर अब कुछ भी पॉसिबल है, बस आपसी सहमति होनी चाहिए।

एक-दूसरे की जिरॉक्स कॉपी हैं दोनों बहनें

लुसी और एना में इतनी मोहब्बत है कि इन दोनों ने एक जैसा दिखने के लिए 2 करोड़ रुपये तक खर्च कर डाला है। अब ये एकदम एक-दूसरे की जिरॉक्स कॉपी लगती हैं। इन दोनों ने अपने पूरे शरीर को एक जैसा करवा लिया है, ऐसे में अगर ये सामने खड़ी हो जाए तो पहचानना नामुमकीन है। दोनों का कहना है कि इनकी मां और ब्वॉयफ्रेंड धोखा खा जाते हैं कि दोनों में से सामने कौन है। वैसे देखा जाए तो इन दोनों बहनों का प्यार काफी अद्भुत है। ये बहनें अपनी सारी फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट 'annalucydecinque' पर शेयर करती रहती हैं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article