Bohurupi The Golden Daku Phool Phutechhe Song Release: चर्चित बंगाली फिल्म ‘बोहरूपी’ को दर्शकों से मिले प्यार के बाद अब इसकी कहानी एक नए अध्याय के साथ आगे बढ़ रही है। जंगली म्यूजिक (Junglee Music), जो टाइम्स म्यूजिक (Times Music) का हिस्सा है और विंडोज प्रोडक्शन एक बार फिर साथ आए हैं। दोनों ने मिलकर फिल्म ‘बोहरूपी: द गोल्डन डाकू’ का पहला गाना ‘फूल फूटेछे’ रिलीज किया है। इस गाने को अर्पिता चक्रवर्ती, नोनी चोरा दास बाउल और बोनी चक्रवर्ती ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल नोनी चोरा दास बाउल ने लिखे हैं, जबकि संगीत भी उन्होंने बोनी चक्रवर्ती के साथ मिलकर तैयार किया है। गाने में बंगाली लोक संगीत की मिठास के साथ आधुनिक फिल्मी संगीत का मेल सुनने को मिलता है।
TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें:'दाकतिया बंशी' ने रिलीज होते ही मचाया धमाल, 'जंगली म्यूजिक' ने 4 बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए विंडोज प्रोडक्शन से मिलाया हाथ
‘फूल फूटेछे’ में दिखी बंगाल की झलक
‘फूल फूटेछे’ रोमांटिक इमोशन्स से भरा गाना है, जिसमें एक्टर-फिल्म निर्माता शिबोप्रसाद मुखर्जी और एक्ट्रेस कौशानी मुखर्जी नजर आ रहे हैं। ये गाना फिल्म की इमोशनल दुनिया की पहली झलक देता है। साथ ही, ये ‘द गोल्डन डाकू’ के नए अध्याय को अपनी अलग संगीत पहचान भी देता है। गाने को लेकर जंगली म्यूजिक/टाइम्स म्यूजिक के सीईओ मंदार ठाकुर ने कहा कि "बोहरूपी को दर्शकों से मिले प्यार में संगीत का बड़ा रोल रहा है। विंडोज प्रोडक्शन के साथ एक बार फिर इस दुनिया में लौटना हमारे लिए खास है। ‘फूल फूटेछे’ में बंगाल के लोक संगीत की खूबसूरती के साथ एक नया अंदाज भी सुनने को मिलता है। यही वजह है कि बोहरूपी की नई कहानी की शुरुआत इस गाने से करना बिल्कुल सही लगा।"
विंडोज प्रोडक्शन के को-फाउंडर शिबोप्रसाद मुखर्जी ने कहा कि “‘फूल फुटेछे’ में बंगाल की आवाज और उसकी मिट्टी की खुशबू महसूस होती है। इस गाने की सादगी ही इसकी सबसे खास बात है, जो इसके जज्बात को सीधे दिल तक पहुंचाती है। हमारे लिए यह जरूरी था कि ‘द गोल्डन डाकू’ का पहला गाना ‘बोहरूपी’ से जुड़ा हुआ लगे, लेकिन साथ ही एक नई शुरुआत का रास्ता भी खोले।”
TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें:Junglee Music ने 7 फिल्मों के लिए Windows Production से मिलाया हाथ, 25वीं एनिवर्सरी पर फैंस को मिला गिफ्ट
कब रिलीज होगी फिल्म?
नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी के निर्देशन में बनी ‘बोहरूपी: द गोल्डन डाकू’ में शिबोप्रसाद मुखर्जी, जिशु सेनगुप्ता (Jisshu Sengupta) और कौशानी मुखर्जी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘फूल फुटेछे’ अब सभी बड़े ऑडियो प्लेटफॉर्म पर सुना जा सकता है। इसका पूरा वीडियो टाइम्स म्यूजिक बांग्ला के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।
