देशभर में रक्षाबंधन का पर्व खासी धूम है इस पावन पर्व पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना कर रही हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर रक्षाबंधन मनाया। जश्न की तस्वीरों में उन्हें बच्चों के साथ 'हाई-फाइव' करते और मुस्कुराते हुए देखा गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को लोगों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता लेकर आए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लेकर आए। स्नेह, अपनत्व और आपसी विश्वास की डोर सदैव अटूट बनी रहे, यही कामना है।'
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: 'बड़े भाई का प्रेम स्वीकार करती हूं...', रक्षाबंधन पर बाबा रामदेव ने गिफ्ट की मिठाई तो क्या-क्या बोलीं कंगना रनौत?
पीएम मोदी ने कामना की कि यह त्योहार लोगों के बीच स्नेह और सद्भाव के बंधन को और मजबूत करे और सभी के लिए खुशी, समृद्धि और आनंद लाए। एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, '7, लोक कल्याण मार्ग पर रक्षाबंधन के जश्न के कुछ यादगार पल। यह त्योहार स्नेह और सद्भाव के बंधन को गहरा करे। यह सभी के लिए खुशी और समृद्धि लाए।'
X पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, '7, LKM में आज रक्षाबंधन के जश्न के दौरान हाई-फाइव, मुस्कान और बहुत कुछ।'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर रक्षाबंधन मनाया। जश्न की तस्वीरों में उन्हें बच्चों के साथ 'हाई-फाइव' करते और मुस्कुराते हुए देखा गया।
नितिन नवीन ने भी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ त्योहार मनाया
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी आज नई दिल्ली में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इस मौके पर, महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने नवीन को राखी बांधी और बधाई दी। उन्होंने स्नेह, सम्मान और एकजुटता की भावना के साथ यह त्योहार मनाया।X पर जश्न का वीडियो पोस्ट करते हुए नवीन ने लिखा, 'विश्वास और स्नेह का एक पवित्र धागा! मैं बीजेपी महिला मोर्चा की उन कार्यकर्ताओं का आभारी हूं जिन्होंने आज मेरे नई दिल्ली स्थित आवास पर मुझे राखी बांधी।'
