क्रिकेट

अमित शाह ने राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों और 2036 ओलंपिक बोली पर समीक्षा बैठक की

देश के गृह मंत्री अमित शाह ने 2030 कॉमनवेल्थ गेम्ल की तैयारी और 2023 ओलंपिक की मेजबानी को लेकर खेल मंत्री मनसुख मांडविया के साथ रिव्यू मीटिंग की। इस बैठक में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी उपस्थित थे।

Image

अमित शाह (साभार-X)

गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को यहां समीक्षा बैठक में भारत की 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों का जायजा लिया और देश की 2036 ओलंपिक बोली पर भी चर्चा की। इस बैठक में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी उपस्थित थे। शाह ने एक्स पर पोस्ट किया, ’’मोदी सरकार अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी करके भारत को वैश्विक खेल स्थल के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। अहमदाबाद में 2036 में होने वाले ओलंपिक के लिए भारत की बोली के साथ-साथ 2029 में होने वाले पुलिस और अग्निशमन खेलों और 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की तैयारियों पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।’’ इस मेगा इवेंट में 70 देशों के 10,000 एथलीट भाग लेंगे।

खेलों में सुरक्षा व्यवस्था और ’लॉजिस्टिक’ से जुड़े मामलों में गृह मंत्रालय की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। भारत 2010 के बाद अहमदाबाद में 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा। इसके अलावा वह 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों की मेजबानी की दौड़ में भी शामिल है। 2026 ग्लासगो समापन समारोह के बाद भारत को आधिकारिक तौर पर CWG की मेजबानी सौंप दी गई थी। इस इवेंट की 80 प्रतिशत तैयारी भी कर ली गई है। राष्ट्रमंडल खेलों के लिए यह सीजन बेहद खास होने वाला है, क्योंकि अहमदाबाद में राष्ट्रमंडल खेलों के 100 वर्ष पूरे होंगे इस लिए उसे शताब्दी राष्ट्रमंडल खेल (Centenary CWG) भी कहा जा रहा है।

चौथे नंबर पर किया था फिनिश

ग्लासगो में 11 दिन तक चले CWG 2026 में भारत ने चौथे नंबर पर फिनिश किया था। भारत ने 13 गोल्ड, 17 सिल्वर मेडल और 9 ब्रोंज मेडल सहित कुल 30 मेडल अपने नाम किए थे। सर्वाधिक 7 गोल्ड मेडल भारत ने बॉक्सिंग में अपने नाम किए थे जो अब तक सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा। भारत ने बॉक्सिंग में 7 गोल्ड के अलावा 3 सिल्वर मेडल अपने नाम किए थे।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article