वायरल न्यूज़

Archita Phukan Viral Video: कौन है ये बेबी डॉल जो अचानक हुई वायरल, एक तस्वीर ने इंटरनेट पर मचा दी सनसनी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 4, 2025, 11:09 AM IST

Archita Phukan Viral Video: एक तस्वीर की वजह से इन्फ्लुएंसर अर्चिता फुकन सोशल मीडिया की दुनिया में छा गईं। नेटिजन्स इंटरनेट पर उनसे जुड़ी जानकारी सर्च करने में जुट गए। मगर तस्वीर में ऐसा क्या है जिसकी वजह से उन्होंने सनसनी मचा दी।

Image

सोशल मीडिया की दुनिया में सनसनी मचाने वाली अर्चिता आखिर कौन हैं। (Photo/TNNB)

Archita Phukan Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर कई बार कुछ तस्वीरों और वीडियो की वजह से खासा विवाद भी पैदा होता है। अभी इंस्टाग्राम पर बेबी डॉल नाम से मशहूर इन्फ्लुएंसर अर्चिता फुकन (Archita Phukan) कुछ इन्हीं वजहों से सुर्खियों में छाई हैं। उनके अचानक सुर्खियों में आने की वजह भी बेहद अलग है। दरअसल उन्होंने हाल के दिनों में एक एडल्ट फीमेल स्टार संग अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की।

तस्वीर ने मचा दी सनसनी

एडल्ट स्टार के साथ उनकी फोटो देखते ही देखते सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर वायरल होने लगी। उनसे जुड़े वीडियो और ढेरों तस्वीरें नेटिजन्स के बीच शेयर की जाने लगीं। लोग जानने की कोशिश में जुट गए आखिर ये अर्चिता फुकन कौन है, जिसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी। चलिए आपको भी बताते हैं आखिर अर्चिता फुकन कौन हैं और किस एडल्ट स्टार के साथ उनकी तस्वीर शेयर होने के बाद मामला सुर्खियों में आया।

एडल्ट स्टार संग अर्चिता

कौन हैं अर्चिता फुकन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अर्चिता फुकन असम की रहनी वाली हैं। इंस्टाग्राम पर उनका babydoll_archi नाम से अकाउंट है, जहां उन्हें दस लाख से ज्यादा यूजर्स फॉलो करते हैं। मगर बेबी डॉल ने तब इंटरनेट पर सनसनी मचा दी जब उन्होंने एडल्ड स्टार kendralust के साथ एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर अपलोड होते ही कुछ ही समय में वायरल हो गई। लोग इस तस्वीर के आधार पर अलग-अलग अनुमान लगे।

क्या बोलीं बेबी डॉल

हालांकि बाद में उन्होंने खुद पर नकारात्मक टिप्पणी होने पर मामले में सफाई दी। उन्होंने लिखा कि मैं देख रही हूं कि मेरा नाम सुर्खियों में छाया हुआ है। बहुत सारी अफवाहें फेल रही है। इसकी वजह सिर्फ एक मुलाकात है। हैरानी होती है कि लोग आपको कितनी जल्दी जज करना शुरू कर देते हैं। पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा, 'मैं एक बात साफ कर देती हैं। मैंने अभी तक ना ही किसी बात की पुष्टि की है। और ना ही किसी बात से इनकार करने के लिए यहां हूं।'

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article