वायरल न्यूज़

Viral: इस छोटे से बच्चे का टैलेंट देखकर हो जाएंगे जबरा फैन, वीडियो देख कहेंगे- 'अर्जुन आज भी है'

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jan 30, 2023, 12:35 PM IST

Boy Talent Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसका टैलेंट देखकर लोग दंग रह गए। आलम ये है कि लोग इस बच्चे की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

Image

बच्चे का अनोखा टैलेंट

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • बच्चे का अनोखा टैलेंट
  • पैर से चला रहा था तीर-धनुष
  • टैलेंट देखकर लोग रह गए दंग

Viral Video: इस दुनिया में टैलेंट की कमी नहीं है। किसी को कामयाबी मिल जाती है, तो कुछ को निखरने का मौका नहीं मिलता। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो (Archery Video) देखने को मिल जाएंगे। साथ ही आपके आस-पास भी इस तरह के लोग दिख जाएंगे। इसी कड़ी में एक बच्चे का ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसमें उसका टैलेंट देखकर आप दंग रह जाएंगे। इतना ही नहीं बच्चे का अंदाज देखकर आप भी यही कहेंगे, 'अर्जुन आज भी है'।

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह छोटा बच्चा तीर-धनुष चलाने की प्रैक्टिस कर रहा है। ये बच्चा हाथ से नहीं बल्कि अपने पैरों के सहारे तीर-धनुष चला रहा है। पहले वो अपने दोनों हाथों पर खड़ा होता है और पैर से तीर-धनुष को उठाता है और सामने गुब्बारे पर निशाना लगाता है। बच्चे का निशाना अचूक था और धनुष सीधे गुब्बारे में जाकर लगता है। बच्चे का बैलेंस और अंदाज देखकर लोग दंग रह गए और अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तो आप भी पहले इस वीडियो को देखें...

बच्चे ने टैलेंट से जीता दिल

बच्चे का निशाना देखकर आप भी जरूर दंग रह गए होंगे। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। ट्विटर पर इस वीडियो को '@Kum_100' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक करीब पांच लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, 28 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, करीब चार हजार लोगों ने वीडियो को रिट्वीट किए हैं। आलम ये है कि लोग बच्चे की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोग बच्चे की तुलना अर्जुन से कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इतनी कम उम्र में ऐसा टैलेंट कम ही देखने को मिलता है।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article