वायरल न्यूज़

Viral Video: रैम्प वॉक कर रही थी महिला, पैर लड़खड़ाने पर किया कुछ ऐसा, यूजर्स बोले - इसे कहते हैं प्लान-बी

इंस्टाग्राम पर एक बड़ा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला रैम्प वॉक करती नजर आ रही है। इस दौरान अचानक से वो गिर जाती है और फिर कुछ ऐसा करती है, जिसे देख आप भी दंग रह जाएंगे।

Image

रैम्प वॉक करती हुई रेड कार्पेट पर गिरी महिला (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • रैम्प वॉक कर रही थी महिला
  • रेड कार्पेट पर अचानक से गिरी
  • फिर नजर आया हैरान करने वाला दृश्य

Red Carpet Funny Video: काफी बार सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसे देखने के बाद हंसी इतनी आती है कि पूछिए मत। हालांकि, कई बार ऐसे वीडियोज मोटिवेशन से भर देते हैं। एक ऐसा ही वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे और महिला की जमकर तारीफ करेंगे। इस वीडियो में महिला के इस अंदाज को देख कह रहे हैं कि ऐसे ही लोगों को अपना प्लान-बी तैयार रखना चाहिए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला रैम्प वॉक करती दिख रही है, जो अचानक से हील्स के चलते गिर जाती है। इस दौरान गिरने के बाद वो हतास होने के बजाय पोज देने लगती है। फिर खड़ी होकर रैम्प वॉक करती हुई अंदर की ओर चली जाती है। इस दौरान ना तो महिला के चेहरे पर कोई शिकन देखने को मिलती है और ना ही कोई डर। ऐसे में उसका ये अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

रैम्प वॉक करती हुई रेड कार्पेट पर गिरी महिला

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। इस पर एक यूजर ने लिखा है कि गिरने के बाद महिला ने खुद को गिरने नहीं दिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इसे कहते हैं प्लान-बी। बता दें, इस वीडियो को 'royaie.store' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पर अब तक 3 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article