Wild Life Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल (Animal Viral Video) होते रहते हैं। कुछ वीडियो (Animal Fight Video) तो इतने हाहाकारी होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के पसीने छूट जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Wild Life Viral Video) काफी क्यूट होते हैं और लोग उन्हें पसंद भी करते हैं। वहीं, जानवरों के कुछ वीडियो (Lion Buffalo Fight Video) को देखकर लोगों को आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, वाइल्ड लाइफ लवर्स जानवरों के वीडियो को काफी पसंद करते हैं और एक से एक हैरतअंगेज वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर भी करते रहते हैं। इसी कड़ी में शेर और भैंस का ऐसा वीडियो शेयर गिया गया है, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाएंगे।
आज तक आपने जानवरों के कई अंदाज देखे होंगे। वीडियो में, फिल्मों, चिड़ियाघरों में भी जानवरों के कई मजेदार नजारे देखने को मिल जाते हैं। लेकिन, कई बार जानवरों के ऐसे खतरनाक वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों एक ऐसा ही हाहाकारी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बब्बर शेर और भैंसों के बीच खतरनाक लड़ाई हो रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं भैंसों के झुंड ने शेर पर खतरनाक तरीके से हमला कर दिया है। शेर पर ताबड़तोड़ हमला होता है। लेकिन, अचानक 'जंगल का राजा' फॉर्म में आ जाता है और हाहाकारी अंदाज में भैंसों पर हमला कर देता है। शेर का विकराल रूप देखकर भैंसों की हवा टाइट हो जाती है। इस लड़ाई का अंजाम क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...
जानवरों की हाहाकारी लड़ाई
इस लड़ाई वीडियो को देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर हैरान रह गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'today.s_motivations' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ऐसा नजारा पहली बार देखा है। किसी का कहना है कि 'जंगल के राजा' से पंगा लेना भारी पड़ गया। किसी का कहना है कि काफी खौफनाक नजारा था।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
