वायरल न्यूज़

हाथी ने शख्स को उठाकर गेंद की तरह उछाला और फिर कुचल दिया, खौफनाक वीडियो देख निकल जाएगी चीख

एक हाथी के रौद्र रूप का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें वह एक शख्स को बुरी तरह से मारते दिख रहा है। पहले तो वह उस शख्स को अपनी सूंड में लपेटकर किसी गेंद की तरह आसमान में उछालता है और फिर वह उसे जमीन पर पटकने के बाद कुचल देता है।

Image

शख्स पर हाथी ने किया हमला (X/@arojinle1)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद ही खौफनाक वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक जंगली हाथी एक आदमी को बड़ी ही क्रूरता मार डालता है। वीडियो में आप हाथी को अपने सूंड में उस आदमी को लपेट किसी गेंद की तरह उछालते हुए देख सकते हैं। आदमी को आसमान में उछालने के बाद वह हाथी बार-बार उस आदमी को कुचलने लगता है।

लोग चीखते-चिल्लाते रहे मगर शख्स को बचा नहीं पाए

यह नजारा देख वहीं मौजूद भीड़ चीखते-चिल्लाते हुए नजर आ रही है। आदमी को बचाने के लिए कुछ लोग दूर से ही हाथी को पत्थर मार रहे हैं। मगर हाथी पर इस तरह खून सवार रहता है कि वह उस आदमी को तड़पा-तड़पा कर मारते रहता है। 21 सकेंड का यह वीडियो बहुत ही डरावना और खौफनाक है।

वीडियो के कैप्शन में कही गई यह बात

वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "मैंने आज तक कभी भी किसी हाथी को इस तरह किसी इंसान को मारते हुए नहीं देखा है। जिस तरह यह हाथी इसे मार रहा है। अगर आप इस घटना की जांच करें तो इस बात की कई गुना ज्यादा उम्मीद है कि इस आदमी ने पहले जरूर हाथी या फिर उसके झुंड के साथ कुछ किया होगा।"

तेज होती है हाथी की याददास्त

बता दें कि वैज्ञानिक तथ्य और वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, हाथी बिना वजह इंसान पर ऐसा हमला नहीं करते। हाथी जल्दी कुछ भी नहीं भूलता। उसकी याददास्त काफी तेज होती है। वह अपने परिवार के सदस्यों को, जगहों को और उन इंसानों को याद रखते हैं जिन्होंने उन्हें या उनके झुंड को नुकसान पहुंचाया हो।

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @arojinle1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स चुके हैं। यह वीडियो कब और कहां की है? इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आ चुके हैं। जहां कुछ लोग इस घटना से दुखी हैं तो कुछ हाथी की क्रूरता को बेहद ही डरावना बता रहे हैं। ज्यादातर लोग इस बात से सहमत हैं कि बिना वजह ऐसा नहीं होता। लोगों का कहना है कि, “यह इंसानों के लिए सबक है।”

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article