वायरल न्यूज़

Video: दबे पांव बिल्ली जा रही थी शिकार करने, पीछे से दोस्त पपी ने खराब कर दिया पूरा मामला

Funny cat and dog video: एक बिल्ली अपने पूरे फोकस के साथ शिकार करने के लिए आगे बढ़ ही रही थी कि पीछे से आ रहे उसके दोस्त पपी ने सारा मामला खराब कर दिया। इस पूरे वाकये का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

बिल्ली और कुत्ते के बीच देखी गई नोंकझोंक (X/@Moonlighhy)

सोशल मीडिया पर अक्सर प्यारे और क्यूट से वीडियो वायरल होते रहते हैं। जो लोगों के दिल को छू लते हैं। हाल में ऐसे ही एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक बिल्ली पूरी चौकस होकर, दबे पांव चुपके-चुपके से शिकार करने की तैयारी कर रही है, लेकिन पीछे से आ रहे उसके "दोस्त" पपी ने पूरे सीन को बिगाड़ कर रख दिया। इसके बाद वह बिल्ली अपने उस दोस्त पर गुस्सा हो जाती है और गुस्से में वह अपने दोस्त को लपड़िया देती है।

शिकार की फिराक में दिखी बिल्ली

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बिल्ली धीरे-धीरे, बिल्कुल दबे पांव जमीन पर हल्के-हल्के रेंगती हुई आगे बढ़ रही है। उसके सामने कुछ चिड़ियां अनाज के दाने चुग रही हैं। बिल्ली अपनी आंखें सिकोड़े, हल्के अंदाज में पूंछ हिलाते हुए, पंजे तैयार करके उस परफेक्ट पल का इंतजार कर रही है कि वह उन चिड़ियों पर झपट्टा मार सके। वह शिकार पर ऐसे निकली हुई है जैसे वह कोई प्रोफेशनल हंटर हो।

पीछे से आए दोस्त पपी ने खराब कर दिया सारा मामला

ठीक उसी ऐन मौके पर पीछे से एक काले रंग का प्यारा-सा पपी आ जाता है। पपी उस बल्ली मौसी का दोस्त लग रहा है। वह पूरे मूड में खुशी-खुशी पूंछ हिलाते, कूदते-फाँदते हुए सीधा बिल्ली के पास पहुंच जाता है। जैसे ही पपी बिल्ली के करीब पहुंचता है, वह और भी तेज-तेज उछलने लगता है। नतीजा यह होता है कि पपी की आहट से सारी चिड़ियां उड़कर भाग जाती हैं। बिल्ली चौंक जाती है, क्योंकि उसका पूरा हंटिंग प्लान चकनाचूर हो जाता है।

बिल्ली का शिकार मटियामेट!

ऐसी स्थिति में बिल्ली समझ जाती है कि यह काम कोई और नहीं बल्कि उसका दोस्त पपी ही कर सकता है। वह शॉक्ड एक्सप्रेशन के साथ पपी की तरफ गुस्सा भरी निगाहों से देखती है जो कि वीडियो में देखते ही बनती है। गुस्से से लाल हुई बिल्ली अपने दोस्त पपी को थप्पड़ियाने लगती है।

इंटरनेट की प्रतिक्रियाएँ

इस प्यारे से नोंकझोंक का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे सोशल साइट एक्स पर @Moonlighhy नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 32 लाख लोगों ने दखा और 43 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। जैसे एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये पपी नहीं, स्पॉइलर है।" दूसरे ने लिखा, "बिल्ली अब कभी इस दोस्त को हंटिंग पर नहीं ले जाएगी।" तीसरे ने लिखा, "पपी यह बोल रहा था कि भाई मैं भी खेलना चाहता हूँ! जिस पर बिल्ली उसे मना कर देती है। फिर पपी ने पूरा खेल ही बिगाड़ दिया।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article