वायरल न्यूज़

छोटे बच्चों की मस्ती भरी जुगलबंदी देखकर लोगों को याद आया बचपन, इस क्यूट वीडियो को देख हार बैठेंगे अपना दिल

जिंदगी की असली खुशी अक्सर छोटी-छोटी बातों में छिपी होती है। कभी-कभी बच्चों के साथ बिताया गया पल लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देता है। हाल में कुछ ऐसे ही पल का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है।

Image

हंसते-खेलते बच्चे (Instagram/@_manvik_2023)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बहुत ही प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दो छोटे भाई-बहन राइमिंग गेम खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन बच्चों का यह मासूम खेल देखकर लोगों को अपना बचपन याद आ जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक करीब 6-7 साल का एक लड़का अपनी 3-4 साल की छोटी बहन के साथ मजेदार राइमिंग गेम खेल रहा है।

बच्चों का मजेदार राइमिंग गेम

इस दौरान वह अपनी बहन से बोलता है कि, "बोल पापड़" जब छोटी बहन पापड़ बोलती है तो वह उसके गाल पर एक हल्की सी थपकी देते हुए कहता है, "ये ले झापड़" ऐसे ही फिर वह आटा बोलने को कहता है, जब छोटी बहन आटा बोलती है तो वह कहता है ये ले चाटा। फिर वह कबता है कि बोल पेड़, जब बहन पेड़ बोलती है तो वह प्टार से थपकी देते हुए कहता है ये ले चपेड़। इसके बाद वह अपनी छोटी बहन को ऐसे ही करने को कहता है।

ये भी पढ़ें:

कमाल की जुगलबंदी करते दिखे भाई-बहन

जिस पर छोटी बहन उसे अपनी तोतली आवाज में कहती है कि अंडा बोल अंडा, जब वह अंडा कहता है तो वह अपने बड़े भाई को थपकी लगाते हुए बोलती है कि ये ले डंडा। फिर पापड़ बोल पापड़, जब उसका भाई पापड़ कहता है तो वह उसे थप्पड़ लगाते हुए कहती है कि ये ले झापड़। ऐसे ही वे दोनों मजेदार राइमिंग में जुगलबंदी करते हुए और उसी ताल में एक-दूसरे को हल्के-हल्के से थपकी देते हैं।

लोगों ने वीडियो पर जमकर लुटाया अपना प्यार

दोनों भाई-बहन हंसते-मुस्कुराते हुए गेम खेलते इतने प्यारे लगते हैं कि सबको अपने बचपन की याद आ गई। जब लोग इस तरह के गेम खेला करते थे। उनके चेहरे की खुशी और मासूमियत वीडियो को और भी प्यारा बना देती है। वीडियो देखने के बाद कई लोग भावुक हो गए। उनका कहना है कि यह वीडियो उन्हें अपने बचपन के खेल और मस्ती भरे पल याद दिला रहा है। कई लोगों ने कमेंट बॉक्स में लिखा कि आज के समय में ऐसे सरल और खुशी भरे पल बेहद ही खास होते हैं। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफॉर्म्स पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। हमने इस वीडियो को इंस्टाग्राम से @_manvik_2023 नाम के अकाउंट से लिया है। जिसे अब तक करोड़ों व्यूज और लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article