वायरल न्यूज़

महंगी चीजों से नहीं, प्यार से मिलती है असली खुशी, मासूम बच्चों के इस Video ने जीता लोगों का दिल

वायरल न्यूज (Viral News): सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि खुशियां सिर्फ पैसे से ही नहीं मिलतीं बल्कि कुछ अपनों के प्यार से भी मिलती हैं।

Image

छोटे भाई को ट्रॉली में सैर कराता बड़ा भाई (Instagram/@naughtyworld)

पैसा ही सारी खुशियां दे सकता है, यह कोई जरूरी नहीं। जहां आज के समय में अधिकतर लोग अक्सर यह सोचते हैं कि खुशी पाने के लिए सबसे जरूरी चीज पैसा होता है तो उन्हें यह वायरल वीडियो जरूर देखना चाहिए। इस वीडियो को देखने के बाद शायद वे यह समझ जाएंगे कि शायद खुश रहने के लिए महंगी चीजों की जरूरत नहीं होती। बड़े खिलौने, शानदार गिफ्ट या महंगी जगहों पर घूमना ही सारी खुशियां नहीं होती। असल में तो खुशियां सबसे ज्यादा हमें अपनों के प्यार से मिलती है। इस वायरल वीडियो में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जहां दो भाइयों के प्यार ने लोगों का दिल छू लिया।

दिल को छू गया भाइयों का यह Video

लोगों को भावुक कर देने वाला यह वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लाखों लोगों का दिल छू लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो छोटे भाई अपने बचपन में खुशियों के रंग भरते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उनके पास कोई महंगे खिलौने तो नहीं हैं, लेकिन उनके पास एक-दूसरे का साथ है और एक-दूसरे के लिए बेइंतहा प्यार है। यही चीज उनके लिए सबसे बड़ी खुशी की वजह बनती है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

मस्ती करते दिखे दोनों भाई

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक बच्चा अपने छोटे भाई को एक खराब पड़ी ट्रॉली बैग में उसे बैठाकर घुमा रहा है। बड़े भाई के चेहरे पर जिम्मेदारी और खुशी दोनों झलकती दिख रही है। वहीं, छोटे भाई के लिए उसका बड़ा भाई एक हीरो की तरह बन गया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @naughtyworld नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है।

इस वीडियो (Video) पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "असली खुशी वहीं छिपी होती है, जहां हम उसे ढूंढना ही भूल जाते हैं।" दूसरे ने लिखा, "हम बड़े सपनों के पीछे भागते-भागते उन पलों को भूल जाते हैं जो हमें सच में सुकून दे सकते हैं।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article