वायरल न्यूज़

अमेरिकी YouTuber के साथ भारतीय ने गाया 'नीले नीले अंबर पर..' गाना, जुगलबंदी ने जीता सबका दिल

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 30, 2023, 03:46 PM IST

इंटरनेट पर एक वीडियो खासा वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय लड़का अमेरिकी यूट्यूबर के साथ मिलकर 'नीले नीले अंबर पर..' गाना गाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है।

Image

अमेरिकी यूट्यूबर ने गाया हिंदी गाना (Image Credit : YouTube)

KEY HIGHLIGHTS
  • अमेरिकी यूट्यूबर और भारतीय लड़के ने गाया गाना
  • 'नीले नीले अंबर पर..' गाना गाकर जीता सबका दिल
  • जमकर वायरल हो रहा ये जबरदस्त वीडियो

American YouTuber And Indian Man Sang Hindi Song: इंटरनेट एक ऐसा स्थान है, जो हमें दुनियाभर के लोगों से जोड़े रखता है। ऐसे में न्यूयॉर्क शहर से एक वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसमें एक अमेरिकी यूट्यूबर भारतीय लड़के के साथ मिलकर हिंदी गाना गाते हुए नजर आ रहा है। ऐसे में ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर गर्दा उड़ा रहा है। अब देखा जाए तो यह दो देशों के लोगों के बीच प्रेम को भी दर्शा रहा है। ऐसे में यह वीडियो यूजर्स को भी काफी पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आप देख सकते हैं कि अमेरिकी शख्स भारतीय लड़के के साथ मिलकर 'नीले नीले अंबर पर..' गाना गाते हुए नजर आ रहा है। इस दौरान भारतीय लड़का गाना गा रहा है और अमेरिकी शख्स गिटार बजा रहा है। ऐसे में इन दोनों का यह वीडियो काफी मजेदार है, जो इंटरनेट की दुनिया में काफी सुर्खियां बटोर रहा है। यह वीडियो न्यूयॉर्क शहर का बताया जा रहा है। वहीं, वीडियो में दिखाई दे रहा अमेरिकी शख्स एक यूट्यूबर है, जिसका अंदाज भी काफी लविंग है।

अमेरिकी यूट्यूबर ने गाया हिंदी गाना

यूट्यूब पर वायरल हो रहे इस वीडियो (YouTube Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि शख्स अपनी संस्कृति से जुड़ा हुआ व्यक्ति है, जो सम्मान के काबिल है.. इन्होंने काफी बेहतरीन तरीके से गाना गाया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसे ही वीडियो देखने के बाद खुद भारतीय होने पर गर्व महसूस होता है। इस वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'guitaro5000' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article