वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: ब्रेकअप स्ट्रेस से उबर नहीं पा रही थी महिला, मेडिकल जांच कराने पर सामने आया ऐसा सच, पल भर में बदल गई दुनिया

क्लो ब्रॉड नाम की एक महिला अपनी ब्रेकअप स्ट्रेस से उबरने की कोशिश कर रही थी। इस बीच जांच कराने पर उसे एक खतरनाक बीमारी के बारे में पता चला, जिसके बारे में सुनकर उसकी दुनिया ही बदल गई।

Image

ब्रेकअप का स्ट्रेस लेना पड़ा भारी (iStock)

Break Up Stress: कई बार जीवन में कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती है, जिससे हम चाहकर भी उबर नहीं पाते। अब वैलेंटाइन वाला वीक चल रहा है तो बात भी इसी से संबंधित कर लेते हैं। ब्रेकअप शब्द से आप सभी वाकिफ होंगे। कुछ लोगों के नॉर्मल ब्रेकअप तो कुछ लोगों के लिए ये एक बीमारी बन जाती है। इनका जीवन पर भी काफी गहरा असर पड़ता है। कुछ लोग इसके सदमे से बाहर तक नहीं निकल पाते हैं और डिप्रेशन में पहुंच जाते हैं।

कुछ ऐसा ही हुआ डेविन एक्समाउथ की रहने वाली क्लो ब्रॉड के साथ, जो ब्रेकअप होने के बाद सिंगल लाइफ से जूझ रही थीं और इस सदमे से उबरने की कोशिश कर रही थीं। अब पेशे से एयर होस्टेस होने के चलते लाइफ भी काफी बिजी रहती थी, अब इन सबके कारण उन्हें काफी थकान महसूस होने लगी थी, जिससे उबरने उनके लिए मुश्किल हो चला था। क्लो ब्रॉड को भी मालूम था कि वो डिप्रेशन में जा रही हैं।

air hostess chloe broad

एयर होस्टेस क्लो ब्रॉड

ऐसे मालूम चला कैंसर का

डिप्रेशन से गुजर रही क्लो को कहां मालूम था कि वो किसी बड़े मुसीबत में फंसने वाली हैं। अपनी थकान और बांह पर एक तिल को लेकर वह डॉक्टर के पास पहुंची, जहां जांच के बाद मालूम चला कि उन्हें मेलानोम नाम का स्किन कैंसर है। अब ऐसा सुनकर क्लो की हालत पंचर हो गई। क्योंकि दुनियाभर में हर साल इस बीमारी से लाखों लोग मर जाते हैं। अकेले यूके की बात की जाए तो यहां हर साल करीब 25000 से अधिक लोग मारे जाते हैं। हालांकि डॉक्टर्स की टीम उनके शरीर की सारी कैंसर कोशिकाओं को बाहर निकालने में सफल रहे और उनकी जान बच गई। अब वह इस कैंसर को लेकर लोगों में जागरूकता फैला रही हैं।

सनबेड लेने का लग गया था नशा

The Sun के मुताबिक, ब्रेकअप के बाद क्लो ने पहला सनबेड (लंबे समय तक सनबाथ) लिया और धीरे-धीरे करके उन्होंने सनबेड को बढ़ा दिया। इसके पीछे की वजह बॉडी टैनिंग थी, जो उन्हें अच्छी लगती थी। इसके बाद वह रोजाना सनबेड्स लेने लगीं। ऐसा उन्होंने छह महीनों तक किया। इसके अलावा क्लो ने क्रीम और नेजल स्प्रे आदि का भी डेढ़ साल तक इस्तेमाल किया। लेकिन ये सनबेड वाला नशा उन्हें इतना भारी पड़ेगा, उन्हें इसके बारे में सपने में भी नहीं सोचा होगा।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article