एजुकेशन

SSC GD Constable Result 2026: जल्द खत्म होगा एसएससी कांस्टेबल जीडी रिजल्ट का इंतजार, ssc.gov.in से आसान स्टेप में कर पाएंगे नतीजे चेक

SSC GD Constable Result 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा अप्रैल से मई के बीच 25,487 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की गई भर्ती परीक्षा के रिजल्ट जल्द जारी किए जा सकते हैं। उम्मीदवार ssc.gov.in से अपने परीणाम चेक कर पाएंगे।

Image

SSC GD Constable Result 2026 (Photo - AI)

SSC GD Constable Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा अप्रैल से मई के बीच आयोजित की गई जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (SSC GD Constable Exam 2026) में शामिल हुए उम्मीदवार बेसब्री से अपने परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा जल्द ही परीक्षा के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। परीक्षार्थी एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in से अपने नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि आयोग द्वारा रिजल्ट के साथ कैटेगरी वाइज कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी।

कब आएगा एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2026?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट की घोषणा अब कभी भी की जा सकती है। हालांकि एसएससी द्वारा अभी तक रिजल्ट की डेट्स की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन माना जा रहा है कि अब आयोग द्वारा रिजल्ट जारी किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

कब हुई थी एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा

कंप्यूटर आधारित एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 27 अप्रैल से 30 मई के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद 15 जून को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी, जिसके बाद प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा की। अब रिजल्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को पीईटी और पीएसटी परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

कैसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट

  • एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
  • वहां दिए गए SSC GD Constable Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने वन टाइम रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करते हुए लॉगिन करें।
  • अब आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट भी लें।

किन विभागों में भर्ती के लिए आयोजित की गई थी परीक्षा

SSC GD कांस्टेबल भर्ती 2026 परीक्षा का आयोजन विभिन्न सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स और अन्य संगठनों में 25,487 रिक्तियों को भरने के लिए किया गया था। जिन विभागों में जीडी कांस्टेबल भर्ती होनी है उनमें बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF), सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF), सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फोर्स (CRPF), सशस्त्र सीमा बल (SSB), इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP), सेक्रेटेरिएट सिक्योरिटी फोर्स (SSF) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जनरल ड्यूटी) शामिल हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article