Heaven Journey After Death: जिंदगी से लेकर मौत तक की यात्रा इंसान का आखिरी सफर माना जाता है। बच्चा पैदा होता है तो लोग खुशियां मनाते हैं लेकिन जब वह बूढ़ा हो जाता है और मरने की स्थिति में होता है तो शोक का माहौल बन जाता है। फिर मरने के बाद पूरे परिवार में मातम सा छा जाता है, जिसके बाद मृत इंसान का अंतिम संस्कार कर दिया जाता है। लेकिन जरा सोचिए कि मरने के बाद इंसान उठ खड़ा हो तो कैसा होगा? सोचकर ही थोड़ा अजीब लग रहा है न, लेकिन ये सच है।
दरअसल, अमेरिका के कंसास की रहने वाली एक 68 वर्षीय महिला चार्लोट होम्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। महिला को चिकित्सकीय रूप से मृत घोषित कर दिया गया लेकिन 11 मिनट बाद महिला को होश आया। फिर महिला ने जो बताया, उसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। महिला ने दावा किया कि उसने इस 11 मिनट में स्वर्ग और नरक दोनों को सफर किया, जो बेहद अद्भुत और अवर्णनीय था। अपनी इस अनोखी यात्रा में महिला ने स्वर्गदूतों और परिवार के सदस्यों को देखा। इतना ही नहीं, महिला ने दावा किया कि स्वर्ग के साथ उसने नरक के भी दर्शन किए।
11 मिनट में महिला ने की स्वर्ग की अनोखी यात्रा
इंडी100 की रिपोर्ट के अनुसार, चार्लोट ने अपने पति डैनी से बताया कि उसके आसपास कई सारे मनमोहक फूल थे जबकि ऐसा नहीं था। तभी उनके पति डैनी को समझ आया कि ये उस समय इस दुनिया में नहीं थीं। चार्लोट के मुताबिक, "उसने कई सारे पेड़ों और घास के मैदान को देखा और आसपास म्यूजिक भी बज रहा था। जितना एक आम इंसान कल्पना करता है, ये उससे लाख गुना बेहतर था। स्वर्ग में उसके माता-पिता, बहन और कई मृत परिजन भी मिले, वे सभी बिल्कुल स्वस्थ दिख रहे थे। इसके बाद उसे एक चमकदार रोशनी नजर आई, जिसके साथ एक बच्चा भी था।" महिला का मानना था कि वह उसका बेटा था, जो गर्भ में ही मर गया था।

स्वर्ग के साथ-साथ महिला नरक के भी किए दर्शन
स्वर्ग के साथ-साथ महिला नरक के भी किए दर्शन
स्वर्ग के बाद चार्लोट ने नरक के भी दर्शन के बारे में बताया। चार्लोट का कहना था कि नरक की यात्रा के दौरान वहां कई लोगों की चीखें सुनाई दे रही थी और सड़े हुए मांस की तरह कुछ महक रहा था। इसके बाद उसकी नींद खुल गई थी। बता दें, हार्ट की मरीज होने के चलते साल 2019 से महिला का रेगुलर चेकअप हो रहा था। अचानक उसका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ गया था, जिसके चलते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया था।
