Ajab Gajab Video: शादी-ब्याह के मौके पर कई बार लोग बेहद ही अनोखी चीजें करते देखे जाते हैं। आपने शादी-ब्याह के मौके पर कई बार दूल्हा-दुल्हन को अजीबोगरीब हरकत करते देखा होगा। कई बार शादी में आए मेहमान भी ऊटपटांग हरकतें करते नजर आते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में शादी में आई एक लड़की दावत खाते समय कुछ ऐसी हरकत करती नजर आती है, जिसे देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
वायरल वीडियो में आप देख पाएंगे कि यह लड़की खाने की टेबल के पास जाती है। वहां खाने के साथ सलाद रखा हुआ होता है। आप देख सकते हैं कि लड़की सलाद के टेबल से चुकंदर उठाती है और उसे लेकर कोने में जाती है। सलाद की प्लेट से चुकंदर निकालकर लड़की कोने में जाकर उसका मेकअप की तरह इस्तेमाल करती है। वह चुकंदर से अपने होठों पर लिपस्टिक लगाती है। वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया है। देखें वीडियो-
वैसे तो आपने चुकंदर खाने के कई तरह के फायदे सुने होंगे लेकिन शायद ही आपने चुकंदर का ऐसा इस्तेमाल देखा होगा। लड़की ने चुकंदर का लिपिस्टिक की तरह इस्तेमाल करके एक अनोखा आइडिया सबको दे दिया है। वीडियो को Nidhi Saini नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया है।
