वायरल न्यूज़

OMG: घास काट रही थी महिला, तभी अचानक आसमान से आ टपका सांप और फिर बाज ने पलट दिया पूरा नजारा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Aug 10, 2023, 04:14 PM IST

सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है, जिसमें एक अमेरिकी महिला के ऊपर आसमान से सांप गिर जाता है। इसके बाद उसके ऊपर बाज हमला कर देता है, जिससे महिला को काफी चोट भी आ जाती है।

Image

Image Credit - Twitter

KEY HIGHLIGHTS
  • अमेरिकी महिला के ऊपर गिरा सांप
  • सांप गिरते ही बाज ने कर दिया हमला
  • महिला ने बयां किया हमला दर्द

Ajab Gajab News: कभी सोचा है आपने कि आप अपने गार्डन में काम रहे हो और आप पर आसमान से कोई चीज गिर जाए, जिसके बाद आपको काफी चोट आ जाए और खासकर अगर कोई जानवर आ गिरे, तब तो पूछिए ही मत, सांस ही रुक जाएगी। ये ऐसी बात है, जिस पर कोई भरोसा ही नहीं कर सकता। लेकिन अगर हम आपसे ये कहे ऐसी घटना सच में देखने को मिली है तो आप इस पर क्या कहेंगे?

दरअसल, अमेरिकी महिला पैगी जोन्स अपने गार्डन में सफाई कर रही थी। इस दौरान जब वह घाय की कटाई करने गई, तभी अचानक उसके ऊपर आसमान से एक सांप आ गिरा, जिसके बाद महिला एकदम से डर गई। लेकिन तब तक सांप ने महिला के हाथ को पूरी तरह से जकड़ लिया था। लेकिन यहां तक तो फिर भी ठीक था। खेल इसके बाद शुरू हुआ। हुआ कुछ यूं कि जैसे ही महिला के हाथ पर सांप गिरा, वैसे ही एक बाज ने महिला के ऊपर हमला कर दिया और महिला बुरी तरह घायल हो गई।

महिला के हाथ को बुरी तरह जकड़ लिया था सांप ने

बताते चलें कि जब सांप महिला के ऊपर गिरा था कि तब सांप ने महिला के हाथ को बुरी तरह जकड़ लिया था। इसीलिए बाज के हमला करने से उसे ज्यादा चोट आई हैं। फिलहाल, महिला के फर्स्ट एड ट्रीटमेंट ले लिया है और उसके हाथ में भी पट्टी बंधी हुई है। महिला ने अपना एक वीडियो भी शेयर किया है। वर्तमान में ये खबर इंटरनेशनल मीडिया पर खूब छाई हुई है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article