Salman Khan Tweet: दिल्ली में चल रहे CJP के प्रदर्शन को लेकर देशभर में बहस तेज हो गई है। इस मुद्दे पर राजनीतिक नेताओं के साथ-साथ बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे भी खुलकर अपनी राय रख रहे हैं इस मामले पर सोनाक्षी सिन्हा, दिलजीत दोसांझ और मीका सिंह जैसे बड़े-बड़े स्टार्स बात कर रहे हैं। इस बीच सलमान खान (Salman Khan) का एक ट्वीट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट को देखकर स्टूडेंट्स गदगद हो गए हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Baatein Dil Se: 'भारत तेरे टुकड़े होंगे वाले लोग...' CJP पर जमकर बरसे Manoj Muntashir)
छात्रों के समर्थन में उतरे सलमान खान
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने एक्स अकाउंट को अपडेट करते हुए लिखा, 'यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण था। यह देखकर बहुत दुख हुआ कि आखिरकार इसमें हिंसा की नौबत आ गई। जिन छात्रों और उनके परिवारों को इस दौरान चोट पहुंची, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। पेपर लीक बेहद गंभीर मुद्दा है। मुझे खुशी है कि हमारे देश के छात्र बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग के लिए एकजुट होकर सामने आए हैं और उनके माता-पिता भी उनका साथ दे रहे हैं। मैं छात्रों के इस कदम की दिल से सराहना करता हूं। उन्होंने मेहनत, ईमानदारी और अपने भविष्य को बेहतर बनाने का जज्बा दिखाया है। यही युवा आगे चलकर भारत को और मजबूत तथा शिक्षित देश बनाएंगे।'
सलमान खान ने कही ये बात
सलमान खान ने आगे लिखा, 'यह आंदोलन सही दिशा में किया गया शांतिपूर्ण प्रयास है। छात्रों ने पूरे साहस और धैर्य के साथ अपनी बात रखी है। उनकी शिक्षा के प्रति लगन और समर्पण देखकर गर्व होता है। यह मुद्दा छात्रों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा है। इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। इस आंदोलन का पूरा क्रेडिट सिर्फ देश के छात्रों को मिलना चाहिए। मुझे विश्वास है कि सरकार भी छात्रों की बात सुनेगी, उनका साथ देगी और शिक्षा व्यवस्था को पहले से ज्यादा मजबूत बनाने की दिशा में काम करेगी। उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले में पॉजिटिव फैसला होगा। मैं उन सभी छात्रों के अच्छे भविष्य की कामना करता हूं जो पढ़-लिखकर देश का नाम रोशन करना चाहते हैं।शिक्षा को ही सबसे बड़ा ट्रेंड और सबसे बड़ी प्रायोरिटी बनना चाहिए। हर साल पढ़ाई का महत्व और बढ़े, ताकि दुनिया भर के छात्र भारत में पढ़ने आएं और भारत शिक्षा का वैश्विक केंद्र बने।'
