मार्केट में आई लड़कियों के लिए नई नौकरी, अब कम काम में मिलेगी ज्यादा सैलरी, जानें क्या है Lazy Girl Job

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Aug 6, 2023, 07:34 PM IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ट्रेंड वायरल हो रहा है। यह ट्रेंड महिलाओं के लिए है, जिसमें कम मेहनत में अधिक पैसा मिल रहा है। इस ट्रेंड को Lazy Girl Job कहा जा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर आया नया ट्रेंड
  • अब महिलाओं को कम काम में मिलेगी ज्यादा सैलरी
  • Lazy Girl Job नाम से वायरल हुआ ट्रेंड

Lazy Girl Job Viral Trend: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड चल रहा है, जो खासकर महिलाओं के लिए है। इस ट्रेंड के बारे में एक महिला ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए बड़े ही विस्तार से बताया है कि कैसे कम काम करके अधिक पैसा कमाया जा सकता है। ये वीडियो खासकर उन लोगों के लिए है, जो अपनी नौकरी में मिलने वाले वेतन से खुश नहीं हैं।

दरअसल, हाल-फिलहाल में सोशल मीडिया पर 'Quiet Quitting' नाम का ट्रेंड भी चल रहा है, जिसनें कम काम और सही सैलरी की बात की जा रही है। अब इस बीच TikTok पर एक नया ट्रेंड चलना शुरू हो गया है, जिसे 'Lazy Girl Job' कहा जा रहा है। Gabriel Judge नाम की एक इंफ्लूएंसर ने एक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस जॉब के बारे में बताया है।

End of Feed