शहर

Gurugram News : चुनावी रंजिश में दो गुटो में खूनी संघर्ष, एक की मौत; 12 लोग घायल

हरियाणा के गुरुग्राम में पुरानी चुनावी रंजिश के चलते दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक युवक की मौत हो गई और12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Image

(सांकेतिक फोटो-Istock)

गुरुग्राम : जिले के निज़ामपुर गांव में बुधवार को पुरानी चुनावी रंजिश के चलते दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि महिलाओं सहित 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, यह वारदात मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे हुई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया और दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें लोग घायल हो गए। आनन-फानन में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाला। फिलहाल, गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।

सिर में मारी गोली

गोलीबारी के दौरान निज़ामपुर निवासी 28 वर्षीय साजिद के सिर में गोली लगी, जिसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायलों को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गांव में भारी पुलिस बल तैनात

घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अकेड़ा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जाँच कर रही है और घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article