वायरल न्यूज़

OMG: छठवीं मंजिल से कार पर गिरी बिल्ली, चकनाचूर हो गई गाड़ी लेकिन बिल्ली के साथ जो हुआ देखकर नहीं होगा यकीन

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 2, 2023, 01:43 PM IST

Ajab Gajab News: बिल्ली अपने मालिक की बालकनी पर चल रही थी। इस दौरान उसका पैर फिसला और वह छठी मंजिल से सीधे कार पर आकर गिरी। इसके बाद कार तो चकनाचूर हो गई, लेकिन बिल्ली को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

Image

कार पर गिरी बिल्ली (फेसबुक)

KEY HIGHLIGHTS
  • बैंकॉक से सामने आई हैरान करने वाली घटना
  • 6वें मंजिल से सीधे कार पर आकर गिरी बिल्ली
  • कार का शीशा हो गया चकनाचूर

Ajab Gajab News: एक छोटी सी बिल्ली अगर पहले या दूसरे मंजिल से नीचे गिरे तो उसका क्या होगा? हर कोई जानता है कि बिल्ली की कचूमर निकल जाएगी। वहीं थाइलैंड से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। थाइलैंड के बैंकाक (Bangkok) में एक बिल्ली छठवीं मंजिल से नीचे गिरती है। बिल्ली एक कार पर गिरती है, लेकिन इसके बाद जो होता है वह देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। बिल्ली और कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

6वें मंजिल से गिरने के बाद भी बच गई बिल्ली

तस्वीर में देखा जा सकता है कि बिल्ली छठवीं मंजिल से एक कार की पिछली खिड़की पर गिरती है। इसके बाद कार का शीशा चकनाचूर हो जाता है। वहीं बिल्ली को एक खरोंच भी नहीं आती है। Apiwat Toyothaka नाम के यूजर ने क्षतिग्रस्त कार और बिल्ली की तस्वीरें फेसबुक पर शेयर की हैं। फेसबुक पेज के अनुसार, बिल्ली का नाम शिफू है, जिसका वजन 8.5 किलोग्राम था। तायोथाका ने फेसबुक पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'सुबह 7 बजे नीति ने फोन कर बताया कि कार के अंदर एक बिल्ली है।'

बिल्ली को नहीं हुई सीरियस इंजरी

पोस्ट में आगे लिखा, 'कार में बिल्ली के बारे में सुनकर मैं परेशान हो गया कि जब कार का शीशा और दरवाजा बंद था तो बिल्ली अंदर कैसे घुसी। इसके बाद जब वहां जाकर देखा तो पता चला कि बिल्ली कार पर छठवीं मंजिल से गिरी थी और शीशा तोड़कर अंदर घुस गई थी। बिल्ली का वजन 8.5 किलोग्राम था। बिल्ली अपने मालिक के बालकनी पर चल रही थी। इस दौरान उसका पैर फिसला और वह छठी मंजिल से सीधे कार पर आकर गिरी। इसके बाद बिल्ली को पशु चिकित्सक के पास ले जाया गया। उसे कुछ हल्की चोटें आईं। जैसे उसकी नाक सूज गई और पंजों में थोड़ा फ्रैक्चर आया लेकिन उसे सीरियस इंजरी नहीं हुई।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article