वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: समुद्र किनारे खेल रहे बच्चे की कान में घुसा जिंदा केकड़ा, जब डॉक्टर के पास लेकर पहुंची मां तो हुई हैरान करने वाली चीज

Ajab Gajab News: बच्चा जब अपनी मां के साथ बीच पर खेल रहा था तो उसके कान में एक जिंदा केकड़ा घुस गया। इससे बच्चा बुरी तरह चिल्लाने लगा। मां को जैसे ही यह बात पता चली, उसकी हालत खराब हो गई। इसके बाद मां अपने बच्चे को लेकर डॉक्टर के पास दौड़ी।

Image

बच्चे की कान में घुसा जिंदा केकड़ा (इंस्टाग्राम)

Ajab Gajab News: बड़े-बुजुर्ग अक्सर कहते हैं कि अगर आप कहीं घूमने जाएं तो पूरी तरह सावधानी बरतें। कई बार लोगों की एंजॉयमेंट एक बुरे हादसे में तब्दील हो जाती है। इसी क्रम में मैक्सिको से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, मैक्सिको के एक बीच पर एक बच्चा अपनी मां के साथ एंजॉय करने पहुंचा था। इसके बाद बच्चे के साथ जो हुआ, वह आपके रोंगटे खड़े करने के लिए काफी है।

बच्चे की कान में घुसा केकड़ा

रिपोर्ट के अनुसार, बच्चा जब अपनी मां के साथ बीच पर खेल रहा था तो उसके कान में एक जिंदा केकड़ा घुस गया। इससे बच्चा बुरी तरह चिल्लाने लगा। मां को जैसे ही यह बात पता चली, उसकी हालत खराब हो गई। इसके बाद मां अपने बच्चे को लेकर डॉक्टर के पास दौड़ी। डॉक्टर के पास ले जाने के बाद जो चीज सामने आई, उसे देखकर मां को यकीन नहीं हुआ। यहां तक कि डॉक्टर भी हैरान रह गए।

डॉक्टरों ने जब बच्चे के कान को चेक किया तो उसमें से कोई चीज हिलती हुई दिख रही थी। डॉक्टरों को अंदाजा नहीं था कि जो चीज सामने आने वाली है, वह किसी हॉरर मूवी के सीन जैसा था। दरअसल, बच्चे के कान में घुसा केकड़ा अभी भी जिंदा था। वह बच्चे के कान के अंदर छटपटा रहा था। बच्चे का एक पैर गायब था। जैसे ही डॉक्टरों ने उसे बच्चे के कान से बाहर निकाला, वह भागने की कोशिश करने लगा। दूसरी तरफ बच्चा अपनी मां की गोद में सिसकियां लेता नजर आया।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article