Ajab Gajab News: आज हम आपको दुनिया की सबसे शॉकिंग मर्डर मिस्ट्री के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 126 साल पहले अमेरिका से सामने आई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक दुल्हन की आत्मा ने खुद अपने मर्डर की गुत्थी सुलझाई थी। यह हैरान करने वाला मामला अमरीका के वेस्ट वर्जीनिया राज्य से सामने आया था। आज से 128 साल पहले एक दुल्हन की शादी के तीन महीने बाद हत्या कर दी गई थी। वर्जीनिया के ग्रीन बियर काउंटी नाम के इलाके में साल 1897 में इरास्मस एडवर्ड शू नाम के लोहार ने अपनी बेटी की शादी गांव के ही एक शख्स से की थी।
अमेरिका में 128 साल पहले घटी थी अनोखी घटना
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शादी के तीन महीने बाद ही दुल्हन की मौत हो गई थी। मौत के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले ही पति ने अपनी पत्नी के शव को नहला कर उसके कपड़े बदल दिए थे और बैठकर लाश के पास रोता रहा। यहां तक कि पति ने अपनी पत्नी के मेडिकल परीक्षण की इजाजत भी नहीं दी थी और उसे ऐसे ही दफना दिया था। सबसे हैरान करने वाली बात मौत के कुछ दिन बाद हुई। दरअसल, मृत दुल्हन की मां ने कुछ दिन बाद दावा किया कि उनकी बेटी की आत्मा उनके सामने आई थी।
दुल्हन की आत्मा ने मां को बताई थी सच्चाई
मां का दावा था कि जब बेटी की आत्मा सामने आई थी तो कमरा पूरी तरह ठंडा हो गया था और कमरे में धुएं के बादल छा गए थे। तेज रोशनी के बीच उनकी बेटी की रूह ने आकर मां से अपनी मौत की पूरी कहानी बताई थी। बेटी की आत्मा बताया था कि उसका पति बहुत ही क्रूर आदमी है। वह शादी के बाद ही उसे मारता पीटता था। बेटी की आत्मा ने बताया था कि एक रात खाने में उसने मीट नहीं बनाया था तो उसके पति ने उसे बहुत मारा था और उसकी गर्दन तोड़ दी थी।
इसके बाद मां ने एक सरकारी वकील का सहारा लिया और बेटी की मौत की फाइल दोबारा ओपन करवाई। इसके बाद कोर्ट के आदेश के बाद मृत दुल्हन का शव कब्र से निकलवाकर जांच करवाई गई। इसमें दुल्हन की गर्दन की हड्डी टूटी पाई गई। यहां तक कि दुल्हन की गर्दन पर हमले के निशान भी पाए गए। इसके बाद दुल्हन के पति से सख्ती से पूछताछ हुई और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया था।
