धनतेरस से लेकर भाईदूज तक, जानिए किस तारीख को पड़ेगा कौन सा त्योहार

Diwali 2026 Festival Calendar: साल 2026 में दीपावली और इसके साथ के त्योहार आने वाले हैं। 6 नवंबर से शुरू हो रहे ये त्योहार 11 नवंबर तक चलेंगे। आइए जानते हैं कि किस दिन कौन सा त्योहार पड़ेगा।

Authored by: Updated Oct 27 2026, 21:24 IST
कब से शुरू होंगे दीपावली के त्योहार01 / 07

कब से शुरू होंगे दीपावली के त्योहार

Diwali 2026 Festival Calendar: नवंबर 2026 में दिवाली का त्योहार आने वाला है। धनतेरस से शुरू होने वाले इस पर्व में धनेतरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज समेत कई खास त्योहार मनाए जाते हैं। इन दिनों बाजारों में खरीदारी की रौनक रहती है, घरों में दीपक जलाए जाते हैं और परिवार के लोग मिलकर त्योहार मनाते हैं। इस बार धनतेरस 6 नवंबर को और मुख्य दिवाली 8 नवंबर को मनाई जाएगी। आइए जानते हैं धनतेरस से भाई दूज तक त्योहारों की पूरी लिस्ट और हर पर्व की खासियत क्या है।

​6 नवंबर को है धनतेरस​02 / 07

​6 नवंबर को है धनतेरस​

धनतेरस के साथ दिवाली के त्योहारों की शुरुआत होती है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। लोग इस दिन सोना-चांदी, बर्तन और घर के लिए जरूरी सामान खरीदते हैं। शाम को यमदेव के निमित्त दीपक जलाते है। इस साल यह धनतेरस 6 नवंबर दिन शुक्रवार को पड़ रही है। धनतेरस को धन, सुख-समृद्धि और अच्छी सेहत देने वाला त्योहार माना गया है। इस दिन घर और दुकान की साफ-सफाई के साथ दिवाली की तैयारियां भी तेज हो जाती हैं। इसके साथ ही दीपावली के त्योहारों की शुरुआत भी इसी दिन से हो जाती है।

​7 नवंबर का काली चौदस​03 / 07

​7 नवंबर का काली चौदस​

अगले दिन यानी 7 नवंबर को काली चौदस है। इस दिन कई जगह मां काली और हनुमान जी की पूजा की जाती है। काली चौदस को लेकर खास तौर पर गुजरात और पश्चिम भारत में अलग मान्यताएं हैं। इस दिन ही नरक चतुर्दशी की रात्रि पूजा की जाएगी। हालांकि अभ्यंग स्नान 8 नवंबर को होगा।

​8 नवंबर को मनाई जाएगी दीपावली​04 / 07

​8 नवंबर को मनाई जाएगी दीपावली​

8 नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी। इसी दिन नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली से जुड़ा अभ्यंग स्नान भी है। सुबह स्नान करने और दीपक जलाने के बाद शाम को माता लक्ष्मी और भगवान गणेश व देवी सरस्वती की पूजा की जाती है।दिवाली पर लोग घरों में दीपक जलाते हैं, रंगोली बनाते हैं और मिठाइयां बांटते हैं। मान्यता है कि दीपों का यह त्योहार घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आता है।

​8 नवंबर को मनाई जाएगी दीपावली​05 / 07

​8 नवंबर को मनाई जाएगी दीपावली​

8 नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी। इसी दिन नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली से जुड़ा अभ्यंग स्नान भी है। सुबह स्नान करने और दीपक जलाने के बाद शाम को माता लक्ष्मी और भगवान गणेश व देवी सरस्वती की पूजा की जाती है।दिवाली पर लोग घरों में दीपक जलाते हैं, रंगोली बनाते हैं और मिठाइयां बांटते हैं। मान्यता है कि दीपों का यह त्योहार घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आता है।

​9 और 10 नवंबर को अमावस्या और गोवर्धन पूजा​06 / 07

​9 और 10 नवंबर को अमावस्या और गोवर्धन पूजा​

9 नवंबर को कार्तिक अमावस्या की तिथि दोपहर तक रहेगी। इसी कारण अमावस्या से जुड़ा दान और स्नान 9 नवंबर को किया जाएगा। जबकि 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा और कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि मनाई जाएगी। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है और उन्हें अन्नकूट का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि भगवान कृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत उठाया था। कई जगह गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर पूजा की जाती है।

​11 नवंबर को भाई दूज​07 / 07

​11 नवंबर को भाई दूज​

भाई दूज 11 नवंबर, बुधवार को मनाई जाएगी। इसे यम द्वितीया भी कहते हैं। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाती हैं और उनकी लंबी उम्र, अच्छी सेहत व खुशहाली की कामना करती हैं। भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं। परिवार के लोग साथ बैठकर त्योहार मनाते हैं। भाई दूज के साथ दिवाली के प्रमुख त्योहारों का समापन हो जाता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!