Ajab Gajab : दुनिया भर में कई लोग हैं जिन्होंने अजीबोगरीब काम कर अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया है। ऐसे लोगों की कहानी बहुत ही जल्द सोशल मीडिया पर वायरल होने लगती है। इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ है। दरअसल, एक शख्स ने पूरे शरीर पर आग लगाकर बिना ऑक्सीजन के 17 सेकंड तक दौड़ लगाई। इस काम को करने के बाद उसका नाम भी अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है, जिसका ट्वीट अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में एक वीडियो जिसमें शख्स को 100 मीटर तक रफ्तार के साथ दौड़ लगाते हुए देखा जा सकता है।
कौन है ये शख्स
फ्रांस के रहने वाले जोनाथन वेरो ने अपने पूरे शरीर पर आग लगाकर 17 सेकंड में 100 मीटर की दौड़ पूरी की। इस पूरी दौड़ का वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने ट्विटर से शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा है- 'नया रिकॉर्ड: 17 सेकंड में जोनाथन वेरो (फ्रांस) द्वारा बिना ऑक्सीजन के सबसे तेज 100 मीटर तक पूरे शरीर में आग लगाकर दौड़ लगाई गई। जोनाथन ने इस कोशिश के दौरान 272.25 मीटर की दूरी तक पूरे शरीर पर आग लगाकर दौड़ने का रिकॉर्ड भी बनाया है !' बता दें कि, इस वीडियो को अब तक 2.4 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा है और 7,472 लोगों ने लाइक किया है। अब इस वीडियो को और भी तेजी सी शेयर और रिट्वीट किया है।
अपने ही शहर में बनाया रिकॉर्ड
जोनाथन ने अपने शरीर पर आग लगाकर दौड़ने का ये फैसला अपने शहर हाउबॉर्डिन में लिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी स्थान पर उनका लालन-पालन हुआ है। उन्होंने स्वयं बताया है कि वे इसी शहर में रहते हुए रिकॉर्ड बनाना चाहते थे जिसने उन्हें बड़ा होते देखा है। बताते हैं कि, जोनाथन ने उसी एथलेटिक्स ट्रैक पर दौड़ लगाई जहां पर उन्होंने अपने युवा समय में ट्रेनिंग ली थी। गौर करने वाली तो ये है कि, जोनाथन से पहले पहले ऐसा रिकॉर्ड ब्रिटिश स्टंट आर्टिस्ट एंटनी ब्रिटन ने 2017 में बनाए थे जो कि, वेस्ट यॉर्कशायर के हडर्सफील्ड में दौड़े थे।
दो नए रिकॉर्ड बने
जोनाथन की इस रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धि पर बहुत से लोगों ने रिएक्ट किया है। अब उस वीडियो पर कई लोग कमेंट्स कर हैरानी भी जता रहे हैं। लगभग सभी लोगों से बधाई पाने वाले जोनाथन ने दो रिकॉर्ड बनाए हैं। उन्होंने ने ये रिकॉर्ड 17 सेकंड तक बिना ऑक्सीजन के 100 मीटर तक सबसे तेज दौड़ने का रिकॉर्ड बनाया है। वहीं, उनसे पहले एंटनी ब्रिटन ने पिछला रिकॉर्ड 24.58 सेकंड में बनाया था। वहीं, आग लगाकर दौड़ने का दूसरा रिकॉर्ड 272.25 मीटर और तीसरा 204.23 मीटर तक दौड़ते रहने का है।
