वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: रोज हजारों की कमाई... हैं फ्लैट, दुकानें और करोड़ों की संपत्ति, ये है दुनिया का सबसे अमीर भिखारी

Richest Beggar India: मुंबई के रहने वाले भरत जैन को दुनिया का सबसे अमीर भिखारी कहा जाता है, जिनकी संपत्ति करीब 7.5 करोड़ रुपये है। उन्होंने वर्षों तक भीख मांगकर पैसे कमाए और समझदारी से निवेश कर फ्लैट और दुकानें खरीदीं।

Image

भरत जैन की कहानी कर देगी हैरान (Photo: AI Generated)

World Richest Beggar: भारत में भीख मांगना अक्सर गरीबी और मजबूरी से जुड़ा माना जाता है, लेकिन कुछ कहानियां इस धारणा को पूरी तरह बदल देती हैं। ऐसी ही एक कहानी है भरत जैन (Bharat Jain )की, जिन्हें दुनिया का सबसे अमीर भिखारी कहा जाता है। उनकी कुल संपत्ति करीब 7.5 करोड़ रुपये बताई जाती है, जो किसी आम नौकरीपेशा व्यक्ति से कहीं ज्यादा है। भरत जैन मुंबई के व्यस्त इलाकों, खासकर Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus और Azad Maidan के आसपास भीख मांगते हैं। उन्होंने पिछले करीब 40 सालों में इस काम से काफी पैसा कमाया है।

दिनभर में 2000 से 2500 रुपये तक होती है कमाई

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक रोजाना वह लगभग 10 से 12 घंटे काम करते हैं और दिनभर में 2000 से 2500 रुपये तक कमा लेते हैं। इस हिसाब से उनकी मासिक कमाई 60,000 से 75,000 रुपये तक पहुंच जाती है। उनकी शुरुआत काफी मुश्किल रही थी। भरत जैन का जन्म एक बेहद गरीब परिवार में हुआ था, जहां खाने तक की कमी रहती थी। आर्थिक तंगी के कारण वह पढ़ाई नहीं कर पाए और बचपन में ही भीख मांगना (dunia ka sabse amir bhikhari) शुरू कर दिया। लेकिन समय के साथ उन्होंने इस काम से कमाई को सही तरीके से संभालना और निवेश करना सीख लिया।

मुंबई में करीब 1.4 करोड़ रुपये कीमत के दो फ्लैट

आज उनके पास मुंबई में करीब 1.4 करोड़ रुपये कीमत के दो फ्लैट हैं, जहां उनका पूरा परिवार रहता है। इसके अलावा थाने में उनकी दो दुकानें भी हैं, जिनसे उन्हें हर महीने करीब 30,000 रुपये किराया मिलता है। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे, पिता और भाई शामिल हैं। उनके बच्चों ने अच्छे स्कूल में पढ़ाई की है और अब परिवार के साथ मिलकर एक स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इतनी संपत्ति और स्थिर जीवन होने के बावजूद भरत जैन ने भीख मांगना नहीं छोड़ा है।

उनका कहना है कि उन्हें यह काम पसंद है और वह इसे जारी रखना चाहते हैं। साथ ही, वह अपनी कमाई का कुछ हिस्सा मंदिरों और जरूरतमंदों को दान भी करते हैं। भारत में लाखों लोग भीख मांगते हैं। कुछ लोग मजबूरी में यह काम करते हैं, लेकिन भरत जैन जैसे कुछ लोग इसे एक पेशे की तरह अपनाकर अच्छी कमाई भी कर रहे हैं। उनकी कहानी यह दिखाती है कि सही सोच और योजना के साथ किसी भी काम से आर्थिक स्थिरता हासिल की जा सकती है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article