वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: स्पाइडर-मैन बनने के लिए खुद को मकड़ी से कटवाया और मर्करी का इंजेक्शन लगाया, जानिए लास्ट में क्या हुआ

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 29, 2023, 04:08 PM IST

Ajab Gajab News: 15 साल के एक युवक पर मार्वल के सुपरहीरो 'एक्स-मैन' बनने का भूत सवार था। इसके बाद युवक ने ऐसे-ऐसे प्रयोग करने शुरू किए, जिसने युवक की जिंदगी ही खतरे में डाल दी। युवक ने खुद को मकड़ी से कटवाना और मर्करी का इंजेक्शन लगाना शुरू किया।

Image

फोटो साभार- ट्विटर

KEY HIGHLIGHTS
  • 15 साल का युवक बनना चाहता था सुपर हीरो
  • युवक ने अपनी नस में लगाया मर्करी का इंजेक्शन
  • इसके अलावा खूंखार मकड़ी से भी खुद को कटवाया

Ajab Gajab News: अगर आपने 'स्पाइडर-मैन' फिल्म देखी है तो आपको पता होगा कि एक शख्स को मकड़ी काट लेती है और वह सुपर हीरो बन जाता है। एक युवक ने भी स्पाइडर-मैन फिल्म देखी और उसके सिर पर सुपर हीरो बनने का भूत सवार हो गया। इसके बाद शख्स ने जो किया, उसके बारे में जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस युवक ने सुपर हीरो बनने के लिए ऐसे-ऐसे प्रयोग किए, जिसने युवक की जिंदगी ही खतरे में डाल दी। युवक को लगा था कि ऐसा करने से उसके अंदर सुपर पॉवर जेनरेट हो जाएगी।

खुद को दिया मर्करी का इंजेक्शन

साल 2014 में इस युवक ने खुद को सुपर मैन बनाने के लिए ऐसा प्रयोग किया, जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं होगा। सबसे पहले युवक ने खुद को सुपर पॉवर देने की कोशिश में पारे का इंजेक्शन देना शुरू किया। युवक ने सीधे अपनी नस में पारे का इंजेक्शन देना शुरू किया। 15 साल के इस युवक पर मार्वल के सुपरहीरो 'एक्स-मैन' बनने का भूत सवार था। वह 'एक्स-मैन' को फॉलो करता था। इसलिए उसने खुद को पारे का इंजेक्शन देने लगा। इससे युवक को अल्सर नामक बीमारी हो गई।

एक्स-मैन से इंस्पायर्ड था युवक

सिर्फ यही नहीं युवक ने अपने आपको मकड़ियों को भी कटवाना शुरू किया। उसे उम्मीद थी कि वह स्पाइडर-मैन बन जाएगा। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन की रिपोर्ट में युवक की चोटों के बारे में बताया गया है। किस तरह युवक ने जानबूझकर अपने शरीर के नसों में पारे को इंजेक्ट किया। इसके बाद युवक को एक ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, वहां के डॉक्टरों ने युवक के बाएं हाथ की कलाई पर कई अल्सर देखें। पिछले दो महीने से वह पारे को इन्जेक्ट कर रहा था। युवक ने बताया कि एक्स-मैन का कैरेक्टर मर्करी से इंस्पायर्ड था। इस कारण उसने जानबूझकर खुद को मर्करी का इंजेक्शन दिया। फिलहाल, लड़के की सर्जरी के बाद वह ठीक हो गया।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article