वायरल न्यूज़

Viral Video: आसमान छोड़ सड़क पर फर्राटे मारते नजर आया हवाई जहाज! नजारा देखकर खुली रह गई लोगों की आंखें

Viral Video: अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित डेटोना बीच की सड़कों पर एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। यहां एक ऐसा वाहन सड़कों पर दौड़ता नजर आया, जो पूरी तरह से एक छोटे जेट प्लेन जैसा दिखता है। सड़क पर इस 'प्लेन-कार' को देखकर वहां से गुजर रहे लोग हैरान रह गए।

Image

सड़क पर प्लेन कार... (तस्वीर साभार- Storyful)

Viral Video: क्या आपने कभी किसी प्राइवेट जेट को एयरपोर्ट के रनवे के बजाय शहर की आम सड़कों पर ट्रैफिक के बीच दौड़ते देखा है? अगर नहीं, तो अमेरिका के फ्लोरिडा से आया यह नजारा आपको हैरान कर देगा। हाल ही में फ्लोरिडा के मशहूर डेटोना बीच (Daytona Beach) की सड़कों पर एक ऐसा अनोखा वाहन देखा गया, जिसे देखकर लोग अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर पाए। दूर से देखने पर यह किसी लग्जरी प्राइवेट जेट जैसा दिखता है, लेकिन ध्यान से देखने पर पता चलता है कि यह हवा में उड़ने के लिए नहीं, बल्कि सड़कों पर दौड़ने के लिए बनाई गई एक बेहद खास 'प्लेन-कार' है।

    वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि साफ-सुथरी सड़क पर जहां आम कारें और गाड़ियां चल रही हैं, वहीं उनके बीचों-बीच यह सफेद रंग का प्लेन-कार भी पूरे टैल के साथ दौड़ रहा है। इसमें प्लेन की बॉडी, कॉकपिट और जेट इंजन जैसा ढांचा बना हुआ है, हालांकि सड़क पर सुरक्षित चलने के लिए इसके पंख छोटे और मॉडिफाई किए गए हैं। गाड़ी के पीछे लगे पहिए और इसका अनोखा डिजाइन इसे बिल्कुल किसी छोटे हवाई जहाज का लुक देते हैं। रास्ते से गुजर रहे बाकी कार सवार इस नजारे को देखकर अपनी हंसी और हैरानी नहीं छिपा पाए। वीडियो बना रहे शख्स की भी इसे देखकर हंसी छूट गई और वह खुद बोल पड़ा-यह क्या हो रहा है। देखें वीडियो...

    सड़क पर दिखा अनोखा नजारा

    वीडियो देखकर आपका दिमाग भी एक पल के लिए जरूर चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि ये तो सच में अनोखा नजारा है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इतना ही नहीं लोग इस वीडियो पर चटकारे लेते हुए कमेंट भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोग इस 'जुगाड़' और इंजीनियरिंग के अद्भुत नमूने की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि जब आपको फ्लाइट पकड़ने में देरी हो रही हो, तो प्लेन ही घर ले आओ। एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा कि ट्रैफिक जाम से बचने का सबसे स्टाइलिश तरीका यही है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article