वायरल न्यूज़

Video: हाथ में कैमरा और जिंदगी दांव पर! फोटोग्राफर ने उड़ते हेलीकॉप्टर से ऐसे की फोटोग्राफी

Aaj ka viral video: सोशल मीडिया पर इस समय एक फोटोग्राफर का दिल दहला देने वाला वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह उड़ते हुए हेलीकॉप्टर के दरवाजे के पास खड़े होकर तस्वीरें खींचता हुआ दिखाई दे रहा है। इंटरनेट यूजर्स फोटोग्राफर की इस दिलेरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसा नहीं करने की बात भी कह रहे हैं।

Image

फोटोग्राफर ने उड़ते हेलीकॉप्टर से की फोटोग्राफी: Photo (X/@Sheetal2242)

Aaj ka viral video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है। जहां पर आप आए दिन सैकड़ों तरह की वीडियो देखते हैं। जिनमें कई बार कुछ वीडियो को देखकर कलेजा मुंह को आ जाता होगा अर्थात आप हैरान हो जाते होंगे। इस समय भी एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आपको 440 वोल्ट का झटका लग सकता है। सोशल मीडिया पर इस समय एक फोटोग्राफर का होश उड़ा देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी जान हथेली पर रखकर तस्वीरों को कैमरे में कैद करने की कोशिशों में लगा हुआ है।

इंटरनेट पर वायरल 30 सेकंड के वीडियो में आप देखेंगे कि एक फोटोग्राफर का साहसिक अंदाज। जो तेज रफ्तार से उड़ते हेलीकॉप्टर के दरवाजे से बाहर झुका हुआ दिखाई देता है। नीला समुद्र नीचे लहरा रहा है। हवा इतनी जोरदार है कि उसके चेहरे पर मानों 'तूफान' आ गया हो। फोटोग्राफर के गाल फूले हुए, आंखें तरेरी हुईं, लेकिन हाथ कैमरे पर बिना हिले-डुले बिल्कुल अटल है। ये नजारा ऐसा है कि देखते ही आपका दिल भी धक-धक करने लगेगा। फोटोग्राफर की ये दिलेरी इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन चुकी है।

इंटरनेट यूजर्स की पढ़ें प्रतिक्रियाएं

इस रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Sheetal2242 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘एक फोटोग्राफर पूरी गति से उड़ते हेलीकॉप्टर के बाहर झुका हुआ है। ताकि वो एक परफेक्ट व्यू को अपने कैमरे में कैप्चर कर सके। यकीन मानों फोटोग्राफी दुनियां के सबसे कठिन पेशे में से एक है और उन्हें उनके काम के हिसाब से इज्जत और पेमेंट दोनों नहीं मिलती।' इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने इंटरनेट पर देखा है। यूजर्स ने भी वीडियो देखने के बाद कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "इसके चेहरे पर सुनामी आ रखी है लेकिन कैमरा हिल भी नहीं रहा", दूसरे ने लिखा: "इतनी तेज हवा में खड़े रह पाना काफी मुश्किल है।", तीसरे ने लिखा: "ऐसा क्या कैप्चर करना है जिसके लिए जान जोखिम में डालना पड़े।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article