वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (26-NOV-2025): ये कैसे संभव है! यहां पर उल्टी दिशा में बहता है पानी, वायरल वीडियो देखकर इंटरनेट यूजर्स भी हुए दंग

आज का वायरल वीडियो (26-NOV-2025) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक जगह है जहां पर पानी ऊपर से नीचे की तरफ नहीं बल्कि नीचे से ऊपर की ओर बहता दिखाई देता है। इसे ‘उल्टा पानी’ कहा जाता है और सोशल मीडिया पर इस समय इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

छत्तीसगढ़ के मैनपाट में उल्टा पानी बहता है (फोटो: X/ @VeerooYada39822)

आपने कभी सुना या देखा है कि पानी को ऊपर की तरफ बहते हुए। ये सुनने या पढ़ने आपको थोड़ा अजीब लग रहा होगा। आपमें से कुछ लोग तो सोच भी रहे होंगे कि पानी कभी ऊपर की तरफ नहीं बहता बल्कि नीचे ढलान की तरप बहता है, लेकिन हम आपको बता ऐसा नहीं है। सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो खूब देखा जा रहा है। जिसमें आप देख सकते हैं कि यहां पर पानी ढलान की तरफ बहता हुआ दिखाई दे रहा है।

यह वीडियो छत्तीसगढ़ का है। जो सरगुजा जिले के मैनपाट का है। जिसे छत्तीसगढ़ का शिमला भी कहा जाता है। आपको बता दें कि इस स्थान पर पानी की धारा ऊपर से नीचे की तरफ नहीं, बल्कि नीचे से ऊपर की तरफ बहती है। यह एक तरीके से यहां का फेमस हिल स्टेशन है। इस 43 सेकंड के वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @VeerooYada39822 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसमें एक शख्स बताता है कि वह इस पानी की बहती हुई धारा में कचरा डालता है।

पर्यटकों के लिए एक अनोखा स्थल

जिसके बाद कचरा उस तरफ तेज गति से जाता हुआ दिखाई देता है। जिधर पानी का प्रवाह (पानी का बहना) है। इस जगह को 'उल्टा पानी' के नाम से भी जाना जाता है। यहां आने वाले पर्यटकों के लिए एक अनोखा स्थल है। विज्ञान इसे ऑप्टिकल इल्यूजन का नाम देता है। वैज्ञानिकों की मानें तो इस स्थान पर गुरुत्वाकर्षण बल यानी की ग्रेविटी से ज्यादा असरदार मैग्नेटिक फील्ड है।

इसकी वजह से पानी या कोई वाहन नीचे की तरफ नहीं, बल्कि ऊपर की तरफ खिंचता है, लेकिन देखने वालों के लिए यह चमत्कार से कम नहीं है। मैनपाट को 'छत्तीसगढ़ का शिमला' या 'मिनी तिब्बत' भी कहा जाता है। समुद्र तल से लगभग 3,500 फीट ऊंचाई पर बसा यह हिल स्टेशन ठंडी हवाओं और घने जंगलों से घिरा है। यह स्थल न केवल पर्यटन का केंद्र है, बल्कि साहसिक यात्रियों के लिए भी स्वर्ग। यहां ट्रेकिंग, फोटोग्राफी और पिकनिक का मजा लिया जा सकता है।

इस वायरल वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "अजूबा नहीं भाई विज्ञान है", दूसरे ने लिखा: "नेचर को समझना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हैं", तीसरे ने लिखा: "ये प्राकृतिक का कमाल है भाई जो कोई समझ नहीं सकता है"। इस वीडियो को अब तक 3 लाख 17 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article