वायरल न्यूज़

Viral Video: खिलाड़ियों की खिलाड़ी बनीं महिला, उड़ते प्लेन के पंख पर किया खतरनाक स्टंट, टॉम क्रूज को दे डाली चुनौती

Viral Video: हॉलीवुड एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी ने आसमान में 10,000 फीट की ऊंचाई पर 'विंगवॉकिंग' स्टंट किया। प्लेन के पंख पर बंधी सिडनी का प्लेन जब हवा में उल्टा हुआ, तब भी वह बेखौफ मुस्कुराती और 360-डिग्री सेल्फी कैमरा से शूट करती नजर आईं।

Image

उड़ते प्लेन पर स्टंट (तस्वीर साभार- @sydney_sweeney)

Viral Video: हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग ही नहीं, बल्कि अपने साहसी अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो (Stunt Video) शेयर किया है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। सिडनी ने आसमान में उड़ते हुए एक प्लेन के पंख पर चढ़कर खतरनाक 'विंगवॉकिंग' स्टंट को अंजाम दिया है। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता रही गया। कई लोगों को तो अपनी आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो रहा है।

    शेयर किए गए 360 डिग्री कैमरे के वीडियो में देखा जा सकता है कि सिडनी स्वीनी एक बाईप्लेन के ऊपरी पंख पर सेफ्टी हार्नेस के साथ मजबूती से बंधी हुई हैं। हवा के तेज दबाव और हजारों फीट की ऊंचाई के बावजूद सिडनी के चेहरे पर रत्ती भर भी डर नजर नहीं आ रहा है। अचानक प्लेन हवा में पूरी तरह से उल्टा हो जाता है। जब प्लेन उल्टा घूम रहा होता है, तब भी सिडनी मुस्कुराते हुए नीचे खूबसूरत वादियों और आसमान के नजारों को एंजॉय करती दिखती हैं। इस स्टंट वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए सिडनी स्वीनी ने कैप्शन में लिखा— "Watch Out Tom Cruise"। गौरतलब है कि हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता टॉम क्रूज अपनी फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल' की फ्रैंचाइजी में खुद अपने खतरनाक एरियल और प्लेन स्टंट्स करने के लिए जाने जाते हैं। सिडनी का यह कैप्शन टॉम क्रूज के इसी स्टंट वर्क की तरफ एक मजेदार इशारा था। देखें वीडियो...

    खतरनाक स्टंट

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। वीडियो अपलोड होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लाखों लोग सिडनी के इस बेखौफ अंदाज को देखकर हैरान हैं। फैंस कमेंट्स में लिख रहे हैं कि सिडनी स्वीनी को अगली 'मिशन इम्पॉसिबल' फिल्म या किसी बड़ी एक्शन मूवी में कास्ट किया जाना चाहिए। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article