Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको हंसी (Funny Video) भी आएगी और हैरानी भी होगी। भारत में बस या ट्रेन में विंडो सीट के लिए होने वाली जद्दोजहद किसी से छिपी नहीं है। लेकिन, हाल ही में इंटरनेट पर तहलका मचाने वाले एक वीडियो ने साबित कर दिया है कि तजुर्बा और फुर्ती किसी उम्र की मोहताज नहीं होती।
दादा जी अनोखा जुगाड़
वीडियो देखकर एक पल के लिए आपका दिमाग भी चकरा गया होगा। इतना ही नहीं कई लोग तो इस वीडियो को देखकर दादा जी का फैन हो गए। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को vijayapur_talks28 नाम के पेज से शेयर किया गया। लाखों लोग अब तक इस वीडियो को देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ लोग दादा जी को देसी स्पाइडरमैन बताते हुए उनकी फिटनेस और ग्रिप की तुलना सुपरहीरोज से कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि आज के दौर में 25 साल के लड़के बस में चढ़ते हुए हांफ जाते हैं, और ये दादू बिना किसी सपोर्ट के खिड़की फांद गए। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
