वायरल न्यूज़

पापा की शादी का वीडियो देख बच्चों ने किया ऐसा नागिन-बाराती डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मजेदार वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद प्यारा और मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें टीवी पर माता-पिता की शादी की कैसेट चल रही है। जैसे ही ब्रास बैंड और बारात के गाने बजते हैं, घर के छोटे बच्चे टीवी के सामने खड़े होकर जबरदस्त 'बाराती डांस' करने लगते हैं।

Image

बच्चों ने बनाया माहौल (तस्वीर साभार- @rareindianclips)

Viral Video: हम सभी ने बचपन में कभी न कभी अपने मम्मी-पापा की शादी की एल्बम या वीडियो सीडी जरूर देखी होगी। उस वक्त दिमाग में एक ही सबसे बड़ा सवाल आता था कि जब इतनी बड़ी पार्टी हो रही थी, तो हमें क्यों नहीं बुलाया गया? सोशल मीडिया पर हाल ही में सामने आया एक वीडियो (Trending Video) इसी मासूम सवाल और बच्चों के बेफिक्र अंदाज का सबसे बेहतरीन उदाहरण है। यह वीडियो इतना प्यारा है कि लोग इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि घर के लिविंग रूम में बड़ी सी टीवी स्क्रीन पर माता-पिता की शादी की पुरानी बारात का वीडियो चल रहा है। बारात के ढोल-नगाड़ों और ब्रास बैंड की धुन सुनते ही घर के दोनों नन्हें बच्चे खुद पर काबू नहीं रख पाते। फिर क्या था, टीवी स्क्रीन के सामने ही बच्चों का अपना 'प्राइवेट बारात डांस' शुरू हो जाता है। भूरे रंग की टी-शर्ट और जीन्स पहने छोटा बच्चा गजब के एक्सप्रेशन्स के साथ लचक-लचक कर ऐसे नाचता है मानो अपनी ही किसी करीबी की बारात में पहुंचा हो। वहीं, बच्ची हाथ में स्टील का गिलास और चम्मच लेकर, उसे मुंह से लगाकर काल्पनिक बीन बजाते हुए नागिन डांस की एक्टिंग करती है। फिर गिलास को सिर पर रखकर बैलेंस बनाते हुए ऐसा ठुमका लगाती है कि देखने वाले अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। देखें वीडियो...

    बच्चों ने बनाया माहौल

    वीडियो देखकर आपका भी झूमने का मन कर रहा होगा। आलम ये है कि यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है। एक्स पर इस वीडियो को rareindianclips नाम के पेज से शेयर किया गया है। काफी संख्या में लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। इंटरनेट पर यह वीडियो लोगों को खूब हंसा रहा है और बचपन की यादें ताजा कर रहा है। वहीं, वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बच्चे सोच रहे होंगे, हमारे बिना शादी कैसे कर ली? अब हम अपना कोटा पूरा करेंगे। वहीं, एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि अरे भाई! लड़की तो हाथ में गिलास लेकर असली नागिन धुन बजा रही है, टैलेंट की कोई कमी नहीं है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article