Raksha Bandhan Rush: रक्षाबंधन का त्यौहार अपनों के साथ मनाने की खुशी के बीच एनसीआर के यात्रियों को सड़क और सार्वजनिक परिवहन पर सब्र का बड़ा इम्तिहान देना पड़ा। गुरुवार शाम दफ्तरों में छुट्टी होते ही अपने-अपने घर जाने वाले लोगों की संख्या में अचानक भारी उछाल आया, जिसके चलते नोएडा और गाजियाबाद की सड़कों से लेकर मेट्रो स्टेशनों तक अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
नोएडा के सबसे प्रमुख और व्यस्त बोटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन (Botanical Garden Station Video) पर यात्रियों का भारी जमावड़ा दिखाई दिया। प्लेटफॉर्म, एंट्री गेट और एग्जिट गेट समेत स्टेशन का हर कोना लोगों से खचाखच भरा हुआ था। दिल्ली और अन्य दिशाओं की ओर जाने वाले यात्रियों को ट्रेन में सवार होने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। स्थिति यह थी कि ट्रेन आने पर उसमें चढ़ने के लिए लोगों को भारी धक्का-मुक्की और मशक्कत से गुजरना पड़ा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: VIDEO: चीनी बना दूल्हा, प्याज बनी दुल्हन... ढोल-नगाड़ों के साथ निकली अनोखी बारात, 'शादी' देख चकराया लोगों का दिमाग!
दिल्ली से मेरठ जाने वाली मुख्य लेन पर रेंगती देखी गई गाड़ियां
भीड़ के कई वीडियो सोशल मीडिया (Delhi Metro) पर भी सामने आए हैं, जिनमें त्यौहार पर घर लौटने की होड़ साफ देखी जा सकती है। दूसरी तरफ, गाजियाबाद में स्थिति और भी भयावह नजर आई। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (Delhi Meerut Expressway Traffic Jam) पर कई किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया। दिल्ली से मेरठ जाने वाली मुख्य लेन पर गाड़ियां रेंगती हुई दिखीं। एनएच-09 (NH-9) पर डासना से मेहरौली कट, लालकुआं, जीटी रोड और अंबेडकर रोड पर वाहनों का अत्यधिक दबाव रहा।
मरीजों को अस्पताल ले जा रही कई एंबुलेंस भी जाम में फंसीं
इस भीषण महाजाम में मरीजों को अस्पताल ले जा रही कई एंबुलेंस भी फंस गईं, जिससे उनके परिजनों की चिंता और बढ़ गई। यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस को सड़कों पर उतरकर कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जानकारों का मानना है कि रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर शुरू हुई यह भीड़ देर रात तक जारी रह सकता है और आने वाले घंटों में प्रमुख रास्तों तथा मेट्रो स्टेशनों पर भीड़ का दबाव और अधिक बढ़ने की संभावना है।
