वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (25-JAN-2026): यही है असली बनारसी रंग! आधी रात बनारस के गंगा घाट पर बैठकर पंडित जी ने दोस्तों के साथ गाया दर्द भरा नग़मा

आज का वायरल वीडियो (25-JAN-2026) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: बनारस ऐसा शहर है जहां धर्म, संगीत, दर्द और मोहब्बत सब एक साथ जीते हैं। यहां पुजारी मंत्र पढ़ते हैं, लेकिन जब गाते हैं तो गज़ल भी पूजा-पाठ जैसी लगने लगती है। मोहब्बत में धोखा हो या ज़िंदगी में दुख, बनारस की रातें उसे अपने आंचल में समेट लेती हैं। बनारस सिर्फ घाटों और मंदिरों का शहर नहीं, बल्कि जज्बातों, टूटे दिलों और सच्चे सुरों का भी शहर है।

Image

आधी रात दर्द भरे नग़मे गाते दिखे लोग (Instagram/@priyamalviya)

आज का वायरल वीडियो (25-JAN-2026): बनारस को मुक्ति का शहर माना जाता है, जहां लोग इस दुनिया से मोहमाया त्याग कर खुद को पाने की खोज में आए होते हैं, और ऐसा होता भी है। उन लोगों की मुलाकात खुद से होती भी है। इस बात को सही साबित करता एक वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें बनारस के गंगा घाट पर आधी रात करीब 2 बजे वहां के कुछ पंडित शांत बैठे हैं और दर्द भरे नग़मे गा रहे हैं।

पूरी तन्मयता से दर्द भरे नग़मे गाते दिखे लोग

घाट पर बैठे पंडित जी लोग पूरे जोश के साथ तेज आवाज में राहत फतेह अली खान का गाया हुआ गाना "मोहब्बत में दग़ा की थी, सो काफ़िर थे, सो काफ़िर हैं..." गाते दिख रहे हैं। चारों तरफ गहरा अंधेरा, गंगा की हल्की लहरों की सरसराहट, दूर-दूर जलते छोटे-छोटे दीये और बीच में यह दर्द भरी ग़ज़ल। कोई मंच नहीं, कोई माइक नहीं, बस सच्चे सुर और गहरे एहसास ने इस नजारे को बनारस के असली रंग में पिरो दिया।

लोगों का सुर बना सुकून

यह नजारा किसी फिल्मी नजारे से कम नहीं। पुजारी पूरी तन्मयता से गा रहे हैं, जैसे यह उनकी रोज की इबादत हो। दिन में जहां घाट भक्तों, पर्यटकों और चहल-पहल से भरे रहते हैं, वहीं रात में वहां एक अलग सुकून छा जाता है। उसी सुकून में जब यह गज़ल गूंजती है, तो सुनने वाले का दिल खुद-ब-खुद उस दर्द से जुड़ जाता है। यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि टूटे भरोसे, अधूरी मोहब्बत और जिंदगी के कड़वे सच की हकीकत है।

वीडियो को मिले करोड़ों व्यूज

सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। कोई कहता है, "ये बनारस है, यहां दर्द भी इबादत बन जाता है।" तो कोई लिखता है, "ये गाना नहीं, टूटे दिल की आरती है।" कई यूजर्स ने बताया कि इसने उन्हें अपनी पुरानी यादें ताजा कर दीं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @priyamalviya नाम की यूजर ने शेयर किया है। जिसे अब तक करोड़ों लोगों ने देखा और लाखों की तादाद में लोगों ने इसे लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article