वायरल न्यूज़

Viral Video: स्कूल के बच्चों ने बनाया 'मानव त्रिशूल', कैमरे में कैद हुआ अद्भुत नजारा, क्रिएटिविटी के फैन हुए लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर स्कूली बच्चों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने स्कूल परिसर में अनुशासित तरीके से बैठकर 'त्रिशूल' की भव्य मानव आकृति बनाई है। भक्ति और अनुशासन के इस अनूठे संगम को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं।

Image

स्कूल परिसर में दिखा अद्भुत नजारा (तस्वीर साभार- @cisdeoria)

Viral Video: सोशल मीडिया के दौर में आए दिन ऐसे-ऐसे वीडियो (Trending Video) सामने आते हैं जो हमारा दिल जीत लेते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया हैरान रह जाती है। जबकि, कुछ वीडियो काफी गर्व करने वाले होते हैं। इसी कड़ी में हाल ही में एक ऐसा ही मनमोहक वीडियो सामने आया है, जिसमें स्कूल के छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और अनुशासन का परिचय देते हुए भगवान शिव के अस्त्र 'त्रिशूल' का रूप धारण किया है। स्कूल परिसर में जिस तरह का नजारा था उसने सबका दिल जीत लिया। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल के विशाल मैदान में छात्र एक विशेष क्रम में जमीन पर बैठे हुए हैं। जब इस दृश्य को ऊंचाई से देखा जाता है, तो यह स्पष्ट रूप से भगवान शिव के त्रिशूल के आकार में नजर आता है। बच्चों की यह मानव श्रृंखला इतनी सटीक और अनुशासित है कि देखने वाले दंग रह गए हैं। इस तरह की आकृतियां बनाने के लिए बच्चों और शिक्षकों के बीच बेहतरीन तालमेल और अभ्यास की आवश्यकता होती है। पार्श्व में बजते भक्ति संगीत और बच्चों के इस प्रयास ने माहौल को पूरी तरह से शिव भक्ति के रंग में रंग दिया है। आखिर किस तरह का नजारा था आप खुद इस वीडियो में देख लें...

    स्कूल परिसर में दिखा अद्भुत नजारा

    वीडियो देखकर आपका मन भी गदगद हो गया होगा। क्योंकि, इस तरह का नजारा काफी विरलय ही देखने को मिलता है। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को cisdeoria नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को लाइक किए हैं। वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद बच्चों की कड़ी मेहनत और स्कूल प्रशासन के इस बेहतरीन विचार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे अद्भुत, अलौकिक और संस्कृति व अनुशासन का प्रतीक बताया है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताए।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article