शहर

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 27 अगस्त 2026): शालीमार बाग, पटेल नगर, करावल नगर और नरेला सहित इन इलाकों में रहेगी बत्ती गुल, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut Schedule 27 August, 2026: राजधानी दिल्ली में गुरुवार 27 अगस्त को Tata Power-DDL और BYPL के कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी। यहां देखें किन इलाकों में पावर कट रहेगा, समय और क्षेत्रों की पूरी लिस्ट यहां है।

Image

दिल्ली के कई इलाकों में गुरुवार को घंटों तक बत्ती गुल रहेगी

Delhi Power Cut Schedule 27 August, 2026: लगातार बारिश के चलते दिल्ली में तापमान में गिरावट आई है। इसके चलते उमस कम हुई है और बिजली की पीक डिमांड में भी कमी आई है। लेकिन बिजली न होने पर परेशानियां तो अब भी बढ़ सकती हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कल यानी गुरुवार 27 अगस्त 2026 को कई इलाकों में निर्धारित बिजली कटौती रहेगी। इसके लिए बिजली वितरण कंपनियों ने बकायदा पावर कट शेड्यूल जारी किया है। चलिए जानते हैं कल दिल्ली के किन-किन इलाकों में, कितनी देर के लिए क्यों पावरकट रहेगा।

बिजली वितरण कंपनियों Tata Power-DDL और BSES Yamuna Power Limited (BYPL) की ओर से जारी शटडाउन शेड्यूल के मुताबिक, बिजली नेटवर्क में प्रोजेक्ट, मेंटेनेंस और उपकरणों से जुड़े कार्य किए जाएंगे। इसके चलते संबंधित इलाकों में कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रह सकती है।

Tata Power-DDL के इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती

Tata Power-DDL के शेड्यूल के अनुसार, नरेला, किराड़ी, बवाना और शालीमार बाग डिवीजन के कुछ हिस्से प्रभावित होंगे। नरेला के न्यू कौशिक इलाके में LILO ऑफ केबल प्रोजेक्ट के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रह सकती है। वहीं किराड़ी के मदनपुर इलाके में भी सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित शटडाउन रहेगा।

नरेला के विशाल एन्क्लेव कॉलोनी क्षेत्र में DT चार्जिंग कार्य के चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है। हमीदपुर में HT ABC रिपेयर के लिए सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे का शटडाउन निर्धारित किया गया है।

DiscomDisttZoneDESCRIPTIONDate Time fromDate Time toArea affectedTotal Duration (in Hrs)
TATA POWER - DDLNARELA511PROJECT WORK LILO of Cable27.08.26 10:0027.08.26 14:00PART OF NEW KAUSHIK4
TATA POWER - DDLKIRARI513PROJECT WORK MALAD scheme of U/G27.08.26 10:0027.08.26 14:00PART OF MADANPUR4
TATA POWER - DDLNARELA514PROJECT WORK DT charging in SI scheme27.08.26 11:0027.08.26 15:00PART OF VISHAL ENCLAVE COLONY4
TATA POWER - DDLNARELA517FAULTY ASSET RECTIFICATION HT ABC repair27.08.26 10:0027.08.26 12:00PART OF HAMIDPUR2
TATA POWER - DDLBAWANA521FAULTY ASSET RECTIFICATION MALAD scheme27.08.26 10:3027.08.26 15:30PART OF POOTH VILL5
TATA POWER - DDLSHALIMARBAGH532EXTERNAL DAMAGE REVIVAL Faulty Cable revival27.08.26 09:3027.08.26 11:30PART OF SANT NAGAR2

बवाना के पूठ गांव में MALAD स्कीम से जुड़े कामों के कारण सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक पांच घंटे बिजली की कटौती रहेगी। शालीमार बाग के संत नगर में खराब केबल को दुरुस्त करने के लिए सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रह सकती है।

BYPL के इन इलाकों में बत्ती गुल रहेगी

BYPL के मुताबिक, पटेल नगर डिवीजन में स्मार्ट मीटर बदलने के लिए सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। इससे फरीदपुरी, आनंद पर्वत और पश्चिम पटेल नगर के कुछ हिस्से प्रभावित होंगे।

DIVISIONTIME(HRS)REASONAREA
PATEL NAGAR10:30-12:30SMART METER REPLACEMENTCLOSED FACTORY-FARIDPURI-ANAND PARBAT,BLOCK 35-RAMJAS SPORTS COMPLEX-FARIDPURI,BLOCK T-FARIDPURI-WEST PATEL NAGAR,BLOCK 38-WEST PATEL NAGAR,BLOCK 26-WEST PATEL NAGAR,RESTRICTED AREA MILITARY-ANAND PARBAT,
KARAWAL NAGAR11:00-13:00DT METER/CT REPLACEMENTB BLOCK-GOKUL PUR,A BLOCK-GOKUL PUR-GOKULPURI,

करावल नगर डिवीजन में DT मीटर/CT बदलने का काम सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान गोकुलपुरी के A और B ब्लॉक समेत आसपास के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

बिजली उपभोक्ताओं को सलाह

निर्धारित बिजली कटौती को देखते हुए बिजली उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि जरूरी काम पहले निपटा लें और बिजली से जुड़े संवेदनशील उपकरणों को सावधानी से इस्तेमाल करें। साथ ही ध्यान रहे कि मौसम या तकनीकी परिस्थितियों के चलते वास्तविक आपूर्ति बहाली के समय में बदलाव भी संभव है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article