Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आपको एक से एक अनोखे वीडियो (Trending Video) देखने को मिल जाएंगे। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। वो कहते हैं ना कि अगर मन में दृढ़ संकल्प हो, तो कोई भी बाधा आपके रास्ते का रोड़ा नहीं बन सकती। सोशल मीडिया पर आया यह वीडियो इस बात की जीती-जागती मिसाल है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक व्यक्ति तेज बारिश के बीच मैदान में बैठकर योग और ध्यान लगाता हुआ दिखाई दे रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि मूसलाधार बारिश हो रही है और पानी की तेज बूंदें गिर रही हैं। बैकग्राउंड में कुछ लड़के बारिश में ही खेल रहे हैं और इधर-उधर भाग रहे हैं। लेकिन, लाल रंग की टी-शर्ट पहने इस व्यक्ति का ध्यान बिल्कुल भी भंग नहीं होता। वे मैदान की गीली घास पर पद्मासन मुद्रा में शांति से बैठे हैं और बिना किसी हड़बड़ाहट के अपना अभ्यास जारी रखे हुए हैं। जिस अंदाज और एकाग्रता के साथ शख्स अभ्यास कर रहा है, उसने हर किसी को हैरान कर दिया है। आप भी देखें वीडियो...
दिल जीतने वाला नजारा
वीडियो देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए दंग रह गए होंगे। क्योंकि, इस तरह का नजारा काफी कम देखने को मिलता है। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। इंटरनेट पर लोग इस वीडियो को 'वाटरप्रूफ योग' और 'असली फिटनेस जज्बा' बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि जहां मामूली बारिश होने पर लोग अपने वर्कआउट या योग रूटीन को टाल देते हैं। वहीं, इस शख्स ने यह साबित कर दिया कि नियम और समर्पण मौसम के मोहताज नहीं होते। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
