Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। अक्सर कॉर्पोरेट इवेंट्स में फॉर्मल कपड़े, प्रेजेंटेशन और गंभीर चर्चाएं देखने को मिलती हैं। लेकिन सोचिए, अगर किसी इवेंट के बीचों-बीच अचानक एक असली जापानी सुमो पहलवान आ जाए और कोई हिंदुस्तानी भाई उससे पंगा ले ले, तो कैसा नजारा होगा? सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक बेहद मजेदार वीडियो (Funny Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
और लो सूमो पहलवान से पंगा...
वीडियो देखकर आपकी हंसी भी जरूर छूट रही होगी। सोच रहे होंगे सूमो पहलवान से पंगा लेना शख्स को भारी पड़ गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को nilkamal_567 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भाई ने सोचा था कि जिम की ट्रेनिंग यहां काम आएगी, पर सुमो भाई ने तो सारे भ्रम तोड़ दिए। एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि इसे कहते हैं अपनी औकात का अंदाजा होना, 5 सेकेंड भी टिक नहीं पाया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
