वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (24-JAN-2026): महिला टैक्सी ड्राइवर ने यात्री को बनाया ‘कैदी’, इस बात को लेकर मचा बवाल, देखें Viral Video

आज का वायरल वीडियो (24-JAN-2026) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला टैक्सी ड्राइवर अपनी कार में बैठी यात्री को उतरने नहीं देती। वजह यह बताई जा रही है कि यात्री ने ड्राइवर को टिप नहीं दी। वीडियो को ब्रिटेन का बताया जा रहा है, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो में ड्राइवर और यात्री के बीच तीखी बहस देखने को मिलती है।

Image

टैक्सी में हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो (फोटो: X/@venom1s)

सोशल मीडिया पर हर दिन तरह-तरह के अजीब-गरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी हंसाने वाले तो कभी हैरान करने वाले। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो लोगों के बीच चर्चा में है, जिसमें एक महिला टैक्सी ड्राइवर अपनी कार में बैठी यात्री को उतरने नहीं दे रही है, क्योंकि यात्री ने उसे टिप नहीं दी। यह वीडियो ब्रिटेन का बताया जा रहा है, लेकिन इसकी कोई पक्की पुष्टि नहीं हुई है। कुछ लोग ड्राइवर को भारतीय मूल का भी बता रहे हैं, मगर इस दावे के भी कोई ठोस सबूत नहीं हैं। इसलिए वायरल वीडियो में कही जा रही बातों को सच मानना जरूरी नहीं होता।

पहले टिप दो फिर उतरना-ड्राइवर

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @venom1s नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में दिखता है कि एक महिला ड्राइवर अपनी कार में बैठी महिला यात्री से बहस कर रही है। इस वीडियो को वायरल पोस्ट के साथ लिखा गया कि ड्राइवर ने बिना टिप मिले कार का दरवाजा खोलने से मना कर दिया और गाड़ी लॉक करके यात्री को अंदर ही बैठा रखा। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार मर्सिडीज ब्रांड की है और बाहर बारिश हो रही है। ड्राइवर यात्री से कहती है कि पहले टिप दो, फिर आराम से उतर जाओ।

फिर यात्री ने कही ये बात

वहीं यात्री कहती है कि उसने कभी किसी को टिप नहीं दी और अब भी नहीं देगी। ड्राइवर का कहना है कि इस देश में टिप देने का रिवाज है, इसलिए पैसा देना पड़ेगा। यात्री जवाब देती है कि अगर ड्राइवर जबरदस्ती करेगी तो वह पुलिस बुला लेगी। इस पर ड्राइवर कहती है कि पुलिस आएगी तो वही उसका साथ देगी, क्योंकि यात्री पैसे नहीं दे रही है। दोनों के बीच काफी देर तक बहस चलती रहती है। टाइम्स नाउ नवभारत इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कई यूजर्स का यह भी कहना है कि पूरा वीडियो एक्टिंग जैसा लगता है और हो सकता है कि इसे सिर्फ वायरल होने के लिए बनाया गया हो। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, लेकिन इसकी सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए ऐसे वायरल वीडियो पर भरोसा करने से पहले सोच-समझ जरूरी है।

इस वीडियो को देखने के बाद कई तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। पहले यूजर ने लिखा: "यात्रियों को कार के अंदर बंद करके जबरन टिप वसूलना अस्वीकार्य और खतरनाक है। ब्रिटेन में टिप देने की कोई संस्कृति नहीं है, और लोगों को पैसे या किसी भी अन्य चीज के लिए बंधक बनाना स्पष्ट रूप से गलत है। यह कोई "सेवा संबंधी समस्या" नहीं है, बल्कि सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर मामला है।", दूसरे ने लिखा: "मैं इसे फर्जी कहूंगा, क्योंकि उबर में टिप ऐप के जरिए दी जाती है, न कि नकद में। इसलिए ड्राइवर को तब तक पता नहीं चलेगा कि उसे टिप नहीं मिली है, जब तक यात्री ऐप पर राइड बंद नहीं कर देता।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article