एजुकेशन

क्या आज 28 अक्टूबर को स्कूल बंद हैं या खुले हैं, चक्रवात अर्नब के बीच देखें IMD का अपडेट

Kya Aaj School Band Hai Ya Khula, 28 October School Closed Or Not: बंगाल की खाड़ी में उठे भीषण चक्रवात के चलते देश के कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते कई जिलों में प्रशासन ने अवकाश घोषित किया है। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि क्या आज 28 अक्टूबर 2026 को स्कूल बंद हैं या खुले हैं।

Image

Kya Aaj School Band Hai Ya Khula: चक्रवात अर्नब के चलते कहां-कहां बंद हैं स्कूल

Kya Aaj School Band Hai Ya Khula, 28 October School Closed Or Not: बंगाल की खाड़ी में उठे भीषण चक्रवात अर्नब के चलते देश के कई राज्यों में लगातार बारिश हो (Kya Aaj School Band Hai) रही है। आज यानी 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की संभावना के चलते तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते आंध्र प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। वहीं ओडिशा सरकार ने भी भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका के चलते स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थानों को बंद रखने की घोषणा की है। इस बीच विशाखापत्तनम, काकीनाडा और डॉ. बी.आर. अंबेडकर कोनासीमा जिलों में 27 और 28 अक्टूबर को छुट्टियां घोषित की गई है। इस बीच दिल्ली एनसीआर, नोएडा, गाजियाबाद के छात्र सर्च कर रहे हैं कि क्या आज स्कूल बंद हैं या खुले हैं।

Delhi NCR School Closed Or Not: दिल्ली एनसीआर में नहीं कोई छुट्टी

बता दें दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम के स्कूलों में फिलहाल चक्रवात से संबंधित किसी प्रकार की कोई छु्ट्टी नहीं है। इन जगहों पर स्कूल अपने सामान्य टाइम पर संचालित किए जाएंगे।

Kya Aaj School Band Hai UP Me: क्या आज यूपी के स्कूल बंद रहेंगे

वहीं उत्तर प्रदेश के स्कूलों की बात करें तो यहां भी राजधानी लखनऊ, कानपुर व अन्य जिलों में सामान्य रूप से स्कूल संचालित किए जाएंगे। हालांकि स्थानीय स्तर पर मौसम में अचानक बदलाव होने पर जिला प्रशासन नए आदेश जारी कर सकता है।

Andhra Pradesh School Closed Or Not: आंध्र प्रदेश के इन जिलों में छुट्टी

आंध्र प्रदेश के स्कूलों की बात करें तो यहां पर विशाखापट्टनम, काकीनाडा और डॉ. बी.आर. अंबेडकर कोणसीमा जिलों में 27 और 28 अक्टूबर को स्कूलों में पूरी तरह से अवकाश घोषित किया गया था। जबकि अनाकपल्ली जिले में 29 अक्टूबर तक यानी लगातार तून दिनों तक छुट्टी की गई थी।

Odisha School Closed Today Or Not: ओडिशा के इन स्कूलों में अवकाश

इसके अलावा ओडिशा के स्कूलों की बात करें तो दक्षिणी ओडिशा के 5 सबसे संवेदनशील जिले गंजम, गजपति, रायगड़ा, कोरापुट और मलकानगिरी में 28 और 29 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया गया है।

राहत और आपात से बचने के लिए ODRAF तैनात

आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ODRAF) की तीन टीमों को जिले के संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया है। ये टीमें जरूरत पड़ने पर राहत और बचाव कार्यों में मदद करेंगी। इसके अलावा मौसम पर नजर रखने और लोगों की आपात कॉल का जवाब देने के लिए दो कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article